इंतजार खत्म! स्टाइलिश और पावरफुल फीचर्स वाला Nothing Phone 2 लॉन्च, जानें सेल डेट, फीचर्स समेत सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Nothing Phone 2 Launch Price in India: वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने अपना दूसरा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 11 जुलाई, मंगलवार को यूके स्थित नथिंग कंपनी ने अपना नथिंग फोन 2 भारत सहित अन्य बाजारों में लॉन्च किया। अपने पूर्ववर्ती के विपरीत नथिंग फोन 2 एक फ्लैगशिप-ग्रेड स्नैपड्रैगन चिपसेट द्वारा संचालित है। साथ ही इसमें बड़ा बैटरी पैक भी दिया गया है। आइए आपको नथिंग फोन 2 की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
भारत में नथिंग फोन 2 को तीन कॉन्फ़िगरेशन के साथ लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है। जबकि, 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट के लिए कीमत 54,999 रुपये है। ये फोन डार्क ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
बात करें उपलब्धता की तो फ्लिपकार्ट और चुनिंदा खुदरा दुकानों पर नथिंग फोन 2 को 21 जुलाई 2023 से उपलब्ध किया जाएगा। हालांकि, इसे प्री-ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध कर रखा है, जिससे आप इंस्टेंट छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।
एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध है। 14 जुलाई को शाम 7 बजे IST से नथिंग फोन 2 को ‘नथिंग ड्रॉप्स’ पॉप-अप स्टोर के माध्यम से बिक्री के लिए बेंगलुरु में उपलब्ध किया जाएगा।
नथिंग फोन 2 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,412 पिक्सल) एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले है, जो 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, एसजीएस लो ब्लू लाइट और एचडीआर 10+ सर्टिफिकेशन के साथ है। ये आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 13-आधारित नथिंग ओएस 2.0 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वाला नथिंग फोन 2 एड्रेनो 730 जीपीयू के साथ क्वालकॉम के 4nm स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC द्वारा संचालित है, जो 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज और 12GB तक रैम से लैस है।
नथिंग फोन 2 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राथमिक कैमरा है जिसमें 1/1.56-इंच Sony IMX890 सेंसर f/1.88 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। फोन का रियर कैमरा कई फीचर्स के साथ आता है। जबकि, इसके आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए 1/2.74-इंच Sony IMX615 सेंसर के साथ f/2.45 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
नथिंग फोन 2 में 4,700mAh की बैटरी है, जो अपने पूर्ववर्ती से बड़ी है। ये फोन 45W PPS वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिसे लेकर दावा है कि सिर्फ 55 मिनट में फोन फुल चार्ज हो सकता है। जबकि, 15W Qi वायरलेस चार्जिंग से इसको बिना केबल के भी 130 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन को धूल और छींटे प्रतिरोध के लिए IP54 रेटिंग मिली है। इसमें एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ए-जीपीएस, 5जी, 4जी एलटीई, वाईफाई 6, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और NavIC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स हैं। इसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसका माप 162.1×76.4×8.6 मिमी और वजन 201.2 ग्राम है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: