Nothing Phone 2 की भारत में बिक्री शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Nothing Phone 2 Sale in India: भारत में आखिरकार नथिंग फोन (2) बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने नथिंग फोन (2) को 11 जुलाई 2023 को भारत में लॉन्च किया था, जिसके करीब 10 दिन बाद फोन बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।
फ्लिपकार्ट के माध्यम से नथिंग फोन 2 को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इसके तीनों वैरिएंट्स पर अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिनके जरिए आपके लिए फोन सस्ता पड़ सकता है। आइए नथिंग फोन 2 पर मिलने वाले ऑफर्स, कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
नथिंग फोन (2) तीन कॉन्फिगरेशन के साथ भारत में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के लिए 44,999 रुपये है। इसके 12GB + 256GB के लिए 49,999 रुपये और 12GB + 512GB के लिए 54,999 रुपये कीमत है।
नथिंग फोन (2) को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इसका ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन खरीदने के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट के जरिए आप कार्ड ऑफर से भारी छूट पा सकते हैं। एक्सिस बैंक और सिटी बैंक के कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
नथिंग फोन 2 में 1,080×2,412 पिक्सल के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले है। इसमें एसजीएस लो ब्लू लाइट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और चडीआर 10+ सर्टिफिकेशन स्क्रीन मिलेगी।
बॉक्स के बाहर ये फोन एंड्रॉइड 13-आधारित नथिंग ओएस 2.0 पर काम करेगा। इसमें 2 एड्रेनो 730 जीपीयू के साथ क्वालकॉम के 4nm स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC प्रोसेसर है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
बैटरी की बात करें तो फोन में 45W PPS वायर्ड चार्जिंग के साथ 4700mAh की बैटरी है। इसे सिर्फ 55 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। फोन के साथ 15W Qi वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।
इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50MP का प्राथमिक कैमरा है। दूसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर है। फोन के फ्रंट में 1/2.74-इंच Sony IMX615 सेंसर के साथ f/2.45 अपर्चर वाला 32MP का सेल्फी कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: