Nothing Phone (2) Launch Date Price in India: भारत में नथिंग फोन 2 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टी कर दी है कि उनका नथिंग फोन (2) 11 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। साल 2022, जुलाई में लॉन्च हुए नथिंग फोन 1 के उत्तराधिकारी के रूप में नथिंग फोन 2 लॉन्च होने के लिए तैयार है।
लॉन्च से पहले ही नथिंग फोन (2) लीक डिटेल्स से घिरा हुआ है। जबकि, कई जानकारी की पुष्टी कंपनी ने पहले ही कर दी है। इस बार नथिंग फोन 2 के स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Nothing Phone 2 Price (Expected)
टिप्सटर योगेश बरार ने अपने एक ट्वीट के जरिए सुझाव दिया कि भारत में नथिंग फोन 2 की कीमत 42 हजार रुपये या 43 हजार रुपये हो सकती है। ये फोन 2 हजार रुपये की रिफंडेबल जमा राशि के साथ फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए पहले से ही उपलब्ध है। नथिंग फोन 2 के दो कलर ऑप्शन्स- सफेद और गहरे ग्रे/काले होंगे।
पिछले लीक की मानें तो नथिंग फोन 2 को दो स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन ऑप्शन्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB के साथ लाया जाेगा। यूरोप में 256GB को EUR 729 (लगभग 65,600 रुपये) में सूचीबद्ध किया जाएगा। जबकि, 512GB विकल्प की कीमत EUR 849 (लगभग 76,500 रुपये) बताई गई है।
Nothing Phone 2 Specifications (Expected)
नथिंग फोन 2 में पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा, जो 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला OLED पैनल के साथ होगा। इसकी स्क्रीन फुल-एचडी+ और 120Hz का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट होगा।
नथिंग फोन 2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 13 आधारित नथिंग ओएस 2.0 पर चलाएगा। भारतीय वेरिएंट की गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार ये फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC द्वारा संचालित होगा। कंपनी की ओर से पहले ही पुष्टी कर दी गई है कि वो फोन को 3 साल के एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाएंगे।
Nothing Phone 2 Camera & Battery
आगामी नथिंग फोन (2) में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी Sony IMX890 सेंसर और बैक के लिए अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 50MP सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर होने की उम्मीद है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
कंपनी की ओर से पुष्टी कर दी गई है कि नथिंग फोन 2 में 4,700mAh की बैटरी होगी। जबकि, टिपस्टर का सुझाव है कि ये फोन 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगा। ये फोन कथित तौर पर इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
5 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
7 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
9 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
11 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines