Nothing Phone 2 Launch Date in India: नथिंग ने अपना पहला स्मार्टफोन नथिंग फोन 1 पिछले साल यानी 2022 में लॉन्च किया था। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ब्रांड ने इस फोन को अपर मिड रेंज बजट में आकर्षक फीचर्स के साथ लॉन्च किया था। लोगों को यह फोन काफी पसंद आया और इसकी बिक्री भी अच्छी रही।
अब कंपनी अपना दूसरा फोन लाने की तैयारी कर रही है। ब्रांड का अगला फोन प्रीमियम प्रोसेसर और फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने पुष्टि की है कि नया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर के साथ आएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Nothing Phone 2 Launch Date in India
नथिंग का अगला वर्जन यानी नथिंग फोन 2 आने की तैयारी में है। बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में विभिन्न ब्रांड अपने प्रोडक्ट को लॉन्च कर चुकी है। नथिंग्स के सीईओ कार्ल पेई ने फोन 2 को टीज किया है। उन्होंने बताया कि नथिंग फोन 2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 चिपसेट के साथ आएगा।
क्या Nothing Phone 2 होगा महंगा?
हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 होगा या स्नैपड्रैगन 8 जेन 2। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे कीमत को अन्य ब्रेड के फोन को टक्कर देने लायक रखा जा सके। बता दें कि नथिंग फोन 1 में स्नैपड्रैगन 778जी प्लस चिपसेट है।
Nothing Phone 2 specifications (Expectations)
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो नथिंग फोन 2 में AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। फोन को 5000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
और पढ़िए –Maxima Max Pro Sky: 2 हजार रुपये से कम की शानदार स्मार्टवॉच लॉन्च, जानिए खासियत
कंपनी की ओर से चिपसेट के अलावा आगामी फोन के बारे में कोई जानकारी टीज नहीं की गई है। कंपनी नए फोन को लॉन्च करने की जल्दी में नहीं है, बल्कि फोन को बेहतर बनाने में पूरा समय लगा रही है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
8 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
12 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
14 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
15 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
15 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines