Nothing Phone 2 Discount Offer: लंदन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग ने पिछले साल जुलाई में भारत में नथिंग फोन (2) की घोषणा की थी। हालांकि कंपनी ने इसके अपग्रेड मॉडल के रिलीज के लिए अभी तक कोई अपडेट शेयर नहीं किया है, लेकिन फोन (2) अब फ्लिपकार्ट पर अपने लॉन्च प्राइस 44,999 रुपये की तुलना में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन में नया ग्लिफ इंटरफेस और स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 मिलता है।
फोन का बेस वैरिएंट अब फ्लिपकार्ट पर 35,000 रुपये से कम कीमत वाले प्राइस ब्रैकेट में खरीदने के लिए उपलब्ध है लेकिन लॉन्च के लगभग एक साल बाद, क्या आपको फोन (2) खरीदना चाहिए? चलिए फोन पर मिल रहे ऑफर के साथ इसके बारे में जानते हैं…
Nothing Phone 2 की कीमत
यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 35,499 रुपये (8GB + 128GB) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। फोन (2) के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 36,499 रुपये है और 12GB + 512GB वैरिएंट का प्राइस 38,999 रुपये है। ध्यान दें कि ये कीमतें डिवाइस के वाइट कलर वेरिएंट के लिए हैं। डार्क ग्रे कलर में 12GB + 256GB और 12GB + 512GB (आउट ऑफ़ स्टॉक) वैरिएंट 37,499 रुपये और 39,999 रुपये में लिस्टेड हैं।
ये भी पढ़ें : Jio और Airtel के बाद Vi ने दिया बड़ा झटका! Prepaid और Postpaid प्लान हुए महंगे
Nothing Phone 2 पर ऑफर
ऑफर की बात करें तो, आप ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन के जरिए 2,000 रुपये की छूट या Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक ले सकते हैं। फोन के साथ आप 1,999 रुपये में CMF या CMF ऑरेंज चार्जर भी ले सकते हैं। वहीं, कंपनी 699 रुपये में नो-कॉस्ट EMI ऑफर और 12 महीने का Spotify प्रीमियम भी दे रही है। इस बीच चलिए ये भी जानते हैं कि फोन (2) किसे खरीदना चाहिए?
2024 में खरीदना चाहिए या नहीं?
अगर आप एक अनोखा रियर डिजाइन और ग्लिफ एलईडी, एक साफ-सुथरा ओएस एक्सपीरियंस, अच्छा अल्ट्रा वाइड सेंसर और स्मूथ परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो नथिंग फोन (2) डिस्काउंटेड कीमत पर एक बेस्ट ऑप्शन है। हालांकि, अगर आप कर्व्ड OLED स्क्रीन, बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस या टेलीफोटो सेंसर पसंद करते हैं, तो आप Motorola Edge 50 Pro 5G के साथ भी जा सकते हैं जिसका प्राइस इस वक्त 31,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
स्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
22 mins agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
16 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
18 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
21 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines