Nothing Phone (1) हुआ सस्ता, सिर्फ 2,749 रुपये में खरीदने का मौका! जानें कैसे?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Nothing Phone (1) Price Discount & Offers: नथिंग फोन ने पिछले साल अपना पहला नथिंग फोन 1 भारत में पेश किया था। जबकि, कंपनी का दूसरा फोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।
बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में विभिन्न ब्रांडों ने अपना प्रोडक्ट लॉन्च किया था, जिनमें से एक नथिंग 2 भी रहा है। कंपनी द्वारा नथिंग 2 को बार्सिलोना मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में पेश किया गया था। इस फोन के लॉन्च होने से पहले नथिंग फोन 1 को काफी कम में खरीदा जा सकता हैं। इसकी कीमत को कम करने के लिए अलग-अलग ऑफर्स हैं, जिन्हें आप अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि नथिंग फोन 1 को कितने रुपये में खरीदा जा सकता है?
नथिंग फोन 1 के तीन कॉन्फिग्रेशन 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB हैं। आप इसके 128GB वेरिएंट को सिर्फ 2,749 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 29,499 रुपये है। इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है।
नथिंग फोन (1) को बैंक ऑफर के जरिए कम में खरीदा जा सकता है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 10% इंस्टेंट छूट, एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 10% इंस्टेंट छूट और एसबीआई क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर अतिरिक्त ₹500 की छूट दी जा रही है। कुल मिलाकर आपको SBI कार्ड से फायदा ही होना वाला है।
सबसे ज्यादा डिस्काउंट का लाभ आपको एक्सचेंज ऑफर के जरिए हो सकता है। नथिंग फोन (1) को 26,750 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ लिस्ट किया गया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक पुराना फोन चेंज करके छूट का लाभ पा सकते हैं।
हालांकि, पूरी छूट का फायदा तभी मिल सकता है जब आप एक अच्छे कंडिशन का फोन चेंज करेंगे। इतना ही नहीं चेंज किया जा रहा फोन लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में भी आना जरूरी है। इसके बाद ही आपको ऑफर का पूरा लाभ हो सकता है। ऐसे में आपके लिए नथिंग फोन की कीमत सिर्फ 2,749 रुपये तक पड़ सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: