Nothing Phone 1 Android 13 update Date in India: नथिंग कंपनी ने कुछ यूजर्स के लिए अपने ट्रांसपेरेंट फोन नथिंग फोन 1 का एंड्रॉयड 13 आधारित ओएस 1.5.2 वर्जन जारी किया है। ये अपडेट उन लोगों को मिलेगा जिन्हें कंपनी ने जनवरी में बीटा अपडेट दिया था। धीरे-धीरे कंपनी इसे सभी के लिए लाइव कर देगी।
नथिंग कंपनी के फाउंडर कार्ल पेई ने बताया कि इस अपडेट (Nothing Phone 1 Android 13 update ) में फोन के सॉफ्टवेयर परफॉर्मेंस को बेहतर किया गया है साथ ही कई सिक्यॉरिटी पैच भी जोड़े गए हैं। जानिए नए अपडेट से आपको क्या देखने को मिलेगा।
और पढ़िए –नहीं मिलेगा फिर ऐसा ऑफर, 5 हजार से कम में POCO X5 5G Pro खरीदने का मौका!
बैटरी लाइफ होगी बेहतर
नए अपडेट के बाद नथिंग फोन वन में ऐप लोडिंग स्पीड बढ़ जाएगी। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट अनलॉक एक्यूरेसी में भी 71% तक सुधार होगा। इसके अलावा यूजर्स को स्टैंडबाय मोड में 50 फीसदी तक बैटरी सुधार देखने को मिलेगा।
इसका मतलब ये हुआ कि नए अपडेट के बाद बैटरी की खपत कम हो जाएगी। Android 13 आधारित OS 1.5.2 अपडेट में ‘सेल्फ रिपेयर’ नाम का फीचर (Self Repair Feature) है जो कैश और कुकीज आदि को खुद डिलीट करने का काम करता है।
अब सस्ते में खरीद सकते हैं नथिंग फोन 1
इस समय नथिंग फोन वन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से 10,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। नथिंग फोन वन के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को वेबसाइट पर 27,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी कीमत 37,999 रुपये है।
और पढ़िए –Smartphone Tips: अपने फोन में अभी करें ये सेटिंग्स, खूब लंबा चलेगी फोन की बैटरी
Android 13 अपडेट में मिलेंगे कई नए फीचर्स
लेटेस्ट अपडेट में आपको ग्लिफ़ साउंड पैक के अलावा नए वॉलपेपर्स, कलर्स स्कीम और वेदर ऐप से जुड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स होमस्क्रीन और लॉक स्क्रीन पर आइकन को कस्टमाइज कर सकेंगे। इस अपडेट में कई नए सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स भी मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने इसे कुछ यूजर्स के लिए जारी किया है, जिसे आने वाले समय में सभी के लिए लाइव कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
6 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
7 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
11 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
13 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines