Nothing ने 2024 में अपना पहला बजट स्मार्टफोन, CMF Phone (1) लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अपने खास कलर और डिजाइन के कारण काफी चर्चा में आया था। अब कंपनी अपने सब-ब्रांड के तहत CMF Phone (2) Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने पहले ही कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी दी है और इस स्मार्टफोन का लॉन्च 28 अप्रैल यानी आज होने वाला है।
जबरदस्त डिजाइन और कलर वेरिएंट
CMF Phone (2) Pro का डिजाइन इस बार भी बेहद जबरदस्त है। यह स्मार्टफोन कई कलर में मिलेगा, जिनमें से एक खास ऑरेंज कलर होगा। इस बार भी फोन में ड्यूल-टोन फिनिश होगी, जो इसे काफी पॉलिश्ड और मॉडर्न लुक देती है। इसमें एक मॉड्यूलर बिल्ड है, यानी फोन में एक्सेसरीज को जोड़ने की सुविधा होगी और इसके साथ ही विजिबल स्क्रूज भी होंगे। फोन में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz FHD+ रेजोल्यूशन के साथ होगा। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर चीजें बहुत साफ दिखेंगी। इस डिस्प्ले का पैनल फ्लैट होगा और फोन के बेजल्स यानी किनारे बहुत पतले और समान होंगे। इसके साथ फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जिससे आपको फिंगरप्रिंट से फोन को अनलॉक करना और भी आसान होगा।
बेहतर कैमरा और परफॉर्मेंस
CMF Phone (2) Pro में ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो 50 MP के प्राइमरी सेंसर्स के साथ आएगा। इसके अलावा 50 MP टेलीफोटो लेंस और 8 MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी होगा। फोन का कैमरा सेटअप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता रखेगा। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट होगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस और 120fps गेमप्ले सपोर्ट करेगा खासकर BGMI जैसे गेम्स में। इसमें 8 GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज का बेस वेरिएंट होगा।
AI और सॉफ्टवेयर फीचर्स के साथ स्मार्टफोन
इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बना Nothing OS 3 सॉफ्टवेयर मिलेगा। इसमें कुछ खास AI फीचर्स भी होंगे, जैसे Nothing का “Space” फीचर। अच्छी बात यह है कि फोन में कोई थर्ड पार्टी ऐप या फालतू ऐप्स (ब्लोटवेयर) नहीं होंगे, जिससे यूजर्स को एक साफ-सुथरा और तेज एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन की पैकेजिंग भी खास होगी, क्योंकि इस बार पहली बार चार्जर और केस भी साथ में दिया जाएगा। फोन में 5,000 mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अगर कीमत की बात करें तो CMF Phone (2) Pro की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। इस वजह से यह एक शानदार बजट स्मार्टफोन बन सकता है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
7 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
8 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
11 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines