Nothing CMF Phone 1 launch Price and Features: क्या आप भी इन दिनों बजट फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक और बेहतरीन ऑप्शन आ रहा है। दरअसल जल्द ही भारत में Nothing का पहला बजट फोन आ रहा है। कंपनी 8 जुलाई को CMF Phone 1 के नाम से नया फोन पेश करने जा रही है। ऑफिशियल इवेंट से पहले, Nothing के पहले बजट फोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है।
टिप्सटर योगेश बरार ने दावा किया है कि उन्हें आगामी CMF फोन की कीमत पता चल गई है, जिसमें बैंक डिस्काउंट ऑफर भी शामिल हैं। लीक से पता चलता है कि Nothing के पहले CMF फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी, जो कि उम्मीद के मुताबिक ही था क्योंकि CMF कंपनी का बजट फोन है। चलिए इससे जुड़ी सभी डिटेल्स जानते हैं…
CMF Phone 1 की संभावित कीमत
CMF Phone 1 को भारत में बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ 15,999 रुपये की रियायती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यह प्राइस 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए होगा। टिप्सटर के अनुसार, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला दूसरा मॉडल भी होगा, जिसकी कीमत बैंक डिस्काउंट के बाद 17,999 रुपये बताई गई है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
CMF Phone 1: स्पेसिफिकेशन
CMF Phone 1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नथिंग के इस आने वाले CMF फोन में 6.7-इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगा। डिवाइस में Mediatek Dimensity 7300 चिपसेट हो सकता है। अगर ये सही साबित हो जाता है, तो डिवाइस 20,000 रुपये से कम कीमत वाले मौजूदा कई स्मार्टफोन कंपनियों को रुला सकता है क्योंकि कई डिवाइस कम पावरफुल स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC या डाइमेंशन 7020 चिप का इस प्राइस रेंज में यूज कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : इनवर्टर फटने से गई 4 लोगों की जान, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां?
कैमरा भी होगा जबरदस्त
Nothing में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी हो सकता है, जिससे लोग इंटरनल स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकेंगे। CMF Phone 1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी होने की उम्मीद है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और डेप्थ सेंसर भी हो सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। बायोमेट्रिक्स के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
बैटरी भी दमदार
डिवाइस 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। हालांकि चार्जर बॉक्स में मिलेगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। CMF फोन Android 14 OS पर चल सकता है। फिलहाल, इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इसे कितने साल के Android अपडेट मिलेंगे।
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
3 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
5 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
7 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
7 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
9 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
10 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines