CMF Phone 1 Launch Price: नथिंग ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड CMF बाय नथिंग के तहत अपना पहला स्मार्टफोन सीएमएफ फोन 1 लॉन्च करने की जानकारी दी थी। वहीं, आज यानी 8 जुलाई को भारत में CMF फोन 1, CMF वॉच प्रो 2 और CMF बड्स प्रो 2 लॉन्च करेगा। ये स्मार्टफोन Nothing का सबसे सस्ता फोन होने वाला है। हैंडसेट Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च के लिए, Nothing ने नए CMF प्रोडक्ट का एक वीडियो भी शेड्यूल किया है। चलिए पहले लॉन्च डिटेल्स के बारे में जानते हैं…
CMF फ़ोन 1 का लॉन्च इवेंट कब और कहां देखें?
CMF फोन 1 का लॉन्च इवेंट देखने के लिए आप Nothing के YouTube चैनल पर जा सकते हैं, यहां ‘वीडियो’ सेक्शन में आपको एक शेड्यूल वीडियो दिखाई देगा। इस वीडियो को कंपनी ने ‘The Best Phone Everyone Can Afford’ टाइटल दिया है। डिवाइस आज दोपहर 02:30 बजे लॉन्च होगा। आप इसे नीचे वीडियो में देख सकते हैं।
CMF Phone 1 के स्पेसिफिकेशन
CMF Phone 1 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। डिवाइस MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर चलेगा। फोन में Android 14 पर बेस्ड NothingOS 2.6 मिल सकता है। इस फोन के बैक पैनल में भी कस्टमाइजेशन का ऑप्शन मिलेगा।
CMF डिवाइस में 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। कैमरा की बात करें तो हैंडसेट में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा। डिवाइस में 16MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-C पोर्ट दिया जा सकता है।
CMF Phone 1 की कीमत
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये हो सकती है। ऑफर के बाद, कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी जिसमें 2,000 रुपये बैंक ऑफर और 1,000 रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल हो सकता है। लीक्स के अनुसार, डिवाइस की पहली सेल 12 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे फ्लिपकार्ट पर लाइव हो सकती है।
आ रही है CMF वॉच प्रो 2 और CMF बड्स प्रो 2
CMF 8 जुलाई को वॉच प्रो 2 भी लॉन्च करेगा, जिसमें ऑटो-ब्राइटनेस, एल्युमीनियम एलॉय बॉडी, जेस्चर कंट्रोल और इंटरचेंजेबल बेजल के साथ 1.32-इंच AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। जबकि बड्स प्रो 2 में ड्यूल ड्राइवर, 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ, स्पैटियल ऑडियो इफेक्ट, क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी 2.0, हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट और 50dB हाइब्रिड ANC ऑफर करेगा।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
7 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
8 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
11 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines