Nokia XR30 की जल्द हो सकती भारत में एंट्री! लीक से सामने आई कई डिटेल्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Nokia XR30 Launch Date Price in India: स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी पकड़ बनाने के लिए फोन निर्माता कंपनी नोकिया एक से बढ़कर एक फीचर्स वाले फोन को पेश कर रही है। वहीं, अब HMD Global कथित तौर नए फोन को लाने की तैयारी में हैं।
बताया जा रहा है कि नोकिया एक्सआर20 (Nokia XR20) जैसे मजबूत फोन के मॉडल में विस्तार करते हुए इसका अगला फोन जल्द आ सकता है, जिसका नाम एक्सआर30 (Nokia XR30) हो सकता है। आइए नोकिया एक्सआर30 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि HMD ग्लोबल की ओर से एक रोडमैप पर Nokia Sentry 5G फोन का वर्णन किया था, जोकि गलती से एक निर्माता द्वारा यूट्यूब पर पब्लिश में लीक हो गया था। इसके जरिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गए हैं।
नोकिया एक्सआर20 को साल 2021, दिसंबर में लॉन्च किया गया था, जोकि एक मजबूत फोन के तौर पर जाना जाता है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो ये फोन पहले Nokia Sentry 5G के तौर पर संदर्भित किया गया था। वहीं, अब इसे एक नए स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में लाया जा सकता है।
नोकिया एक्सआर20 का अगला मॉडल नोकिया एक्सआर30 फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ हो सकता है। इस फोन की कीमत $499 यानी लगभग 40 हजार रुपये तक हो सकती है।
नोकिया एक्सआर30 का रेंडर भी लीक हुआ है, जिससे पता चलता है कि फोन में दो रियर कैमरा सेंसर और एक फ्लैश होगा। फोन में “जीस” ब्रांडिंग की जगह “XR” अक्षर शो हो रहा है। जर्मन कैमरा ब्रांड के साथ पार्टनरशिप करने के बाद ये बदलाव हुआ है।
इस फोन में चंकी बेजल्स और एक पंच होल डिस्प्ले भी होगा। फिलहाल, आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है। देखना होगा कि फोन कब तक दस्तक दे सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: