Nokia upcoming Smartphones: भारतीय बाजार में नोकिया अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगातार लगा हुआ है। ये ही कारण है कि कंपनी कम कीमत में शानदार फीचर्स वाले फोन ला रही है। भारतीय ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए कंपनी पिछले महीनों में कई फोनों को पेश किया है।
वहीं, अब नोकिया आने वाले दिनों में अपने दो धांसू फोनों को पेश करेगी। मजबूत फोनों को लॉन्च करने के लिए तो कंपनी हमेशा से प्रसिद्ध रही है, लेकिन इस बार कंपनी किफायती और धांसू फीचर्स के साथ भी जानी जा सकती है।
जी हां, नोकिया सी300 (Nokia C300) और सी110 (Nokia C110) नामक फोन को भारत में पेश कर सकती है। फिलहाल, दोनों फोनों को US में लॉन्च किया गया है। ऐसे में दोनों फोन के फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे पता चला है कि ये IP52 रेटिंग वाले फोन पानी और धूल में भी बेहतरीन तरह से काम कर सकेंगे। आइए नोकिया सी300 और नोकिया सी110 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Nokia C300 and Nokia C110
नोकिया सी300 और सी110 भारत में 06 जुलाई 2023 को पेश हो सकता है। 10 हजार रुपये से कम में फोन को पेश किया जा सकता है। नोकिया सी300 के ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन होने की उम्मीद है। दोनों फोन अधिक एडवांस फीचर्स के साथ हो सकता है। इनमें 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा। साथ में IP52 की रेटिंग मिलेगी जो वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आएगा।
Nokia C300 Specs
नोकिया सी300 के खासियत की बात करें तो इसमें 4,000mAh की बैटरी है। फोन को फुल चार्ज करने के बाद पूरे एक दिन बैटरी चल सकती है। ये फोन एंड्रॉइड 12 के साथ आता है। इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट मिलेगा। इसमें 13MP + 2MP + 2MP रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है।
Nokia C110 Specs
नोकिया C110 में IP52 की रेटिंग है जो वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के साथ है। इसमें 3000 mAh की छोटी बैटरी है, जो समान्य इस्तेमाल के साथ पूरे दिन काम कर सकती है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिकस्ल का फ्रंट कैमरा है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
2 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
3 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
5 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines