हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nokia लाया 10 हजार रुपये का तगड़ा 5G फोन, क्या LAVA Blaze 2 5G को देगा टक्कर?  

Nokia G42 5G Vs LAVA Blaze 2 5G: क्या आप भी 10 हजार रुपये के बजट में स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं? तो आप नोकिया का ये शानदार फोन खरीद सकते हैं लेकिन इसी प्राइस में लावा भी जबरदस्त फीचर ऑफर कर रहा है। आइये इन दोनों फोन्स के बारे में जानते हैं…

विज्ञापन

Nokia G42 5G Vs LAVA Blaze 2 5G: 10 हजार रुपये के बजट में तगड़ा 5G फोन ढूंढ रहे हैं? तो बता दें नोकिया आपके लिए एक कमाल का फोन लेकर आया है। जिसे कंपनी ने सितंबर 2023 में लॉन्च किया था लेकिन अब कंपनी ने इस फोन का एक नया 4 जीबी RAM वैरिएंट पेश किया है। जो इस प्राइस रेंज में सीधे तौर पर LAVA Blaze 2 5G को कड़ी टक्कर देता दिख रहा है लेकिन Nokia इस प्राइस में 90 Hz रिफ्रेश रेट के साथ तगड़ा प्रोसेसर ऑफर कर रहा है। आइये पहले नोकिया के कुछ खास फीचर्स जानते हैं…

नोकिया G42 5G स्पेसिफिकेशंस

नए Nokia G42 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट और HD+ क्वालिटी के साथ 6.56-इंच IPS LCD पैनल मिलता है। फोन स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। साथ ही स्मार्टफोन 2GB की वर्चुअल RAM को भी सपोर्ट करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो 20W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Nokia G42 5G Android 14 पर रन कर रहा है और इस फोन को Android 15 का अपग्रेड भी मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो, Nokia G42 में 50 MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2 MP इन-डेप्थ सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें माइक्रोएसडी सपोर्ट, फेस अनलॉक, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक भी मिलता है।

विज्ञापन

Nokia G42 5G की कीमत

4GB रैम वाले Nokia G42 5G की कीमत 9,999 रुपये है और यह भारतीय बाजार में सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन में से एक है।  ग्राहक इस स्मार्टफोन को भारत में 8 मार्च से Amazon से खरीद सकते हैं। यह फोन 8GB+128GB वैरिएंट में भी आता है जिसकी कीमत 12,599 रुपये है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। ये वेरिएंट पिछले साल से ही खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

LAVA Blaze 2 5G को देगा टक्कर?

वहीं दूसरी तरफ इसी प्राइस में LAVA Blaze 2 5G भी तगड़े फीचर्स ऑफर कर रहा है लेकिन इसमें सिर्फ आपको 60 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जो नोकिया के मुकाबले कम है। हालांकि कैमरा के मामले में लावा भी 50MP प्राइमरी कैमरा ऑफर कर रहा है। ओवरॉल देखा जाए तो नोकिया इस प्राइस में ज्यादा फीचर्स पेश कर रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola