5G फोन की मांग को देखते हुए नोकिया ने कम कीमत में एक बेहतर फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन से मिड रेंज वाले ग्राहक के बीच पकड़ बनाने की तैयारी में है। कीमत के अनुसार इसके फीचर्स भी बेहद दमदार है। Nokia G42 5G की लॉन्चिंग होने के बाद से ही Xiaomi 13T के लीक्ड फीचर्स सामने आने लगे हैं। अगर आप भी एक बेहतर 5G फोन खरीदना चाहते हैं, तो ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां दोनों फोन की कीमत और फीचर पर एक नजर डालते हैं।
Nokia G42 5G फीचर्स
नोकिया के इस नए 5G फोन में बेहद दमदार फीचर्स हैं। इस फोन की कीमत मात्र 12,599 रुपये है। ये स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोससेर पर रन करता है और इसमें सबसे लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 ओएस वर्जन दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फोटोग्राफी करने के लिए इसमें 50MP+2MP+2MP का कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा है। इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है, एक बार चार्ज करने पर लगभग पूरे दिन आराम से इस्तेमाल कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Security Tips: बहुत काम की है ये 5 सिक्योरिटी टिप्स, जानें डिटेल में
ऐसे करें बुक
इस फोन की बुकिंग 15 सितंबर को 12 बजे से शुरू होने वाली है। शुरू में इसे केवल अमेजन से खरीद सकेंगे। कुछ समय बाद फोन को ऑफलाइन उपलब्ध कराने की योजना है।
Xiaomi 13T कीमत और फीचर्स
फ्लैगशिप फोन Xiaomi 13T को लेकर कई यूजर्स इंतजार कर रहे थे। इसे यूरोप में स्पोट करने के साथ ही कीमत और फीचर्स भी सामने आनी शुरू हो गई है। बर्लिन में इसे 26 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च करने की योजना है। फिलहाल Xiaomi 13T और 13T Pro को 3 रंगो ब्लैक, लाइट ग्रीन और ब्लू में देखा गया है। ये फोन 2 स्टोरेज वेरिएंट 8GB+256GB और 12GB रैम के अलावा 256GB/ 512GB /1TB के साथ खरीद सकेंगे। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग पर 5000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है। Xiaomi 13T स्मार्टफोन की कीमत लगभग 54,999 रुपये होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
10 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
12 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
14 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
15 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
17 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines