Nokia Expands in India: जैसा कि हम जानते हैं कि Vi भारत में अपने 5G को लाने के लिए Nokia की मदद ले रही है, जिसके कारण आजकल यह काफी चर्चा में है। जानकारी मिली है कि भारत में टेलीकॉम गियर की मेन कंपनी Nokia अब अपने प्रोडक्शन का 70% तक एक्सपोर्ट कर रही है। यह भारत सरकार की ‘Make in India’ पहल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। Nokia (India) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कंट्री हेड तरुण छाबड़ा ने कहा कि कंपनी का निर्यात 30% से 70% के बीच रहा। पिछले साल यह आंकड़ा 50% तक था, जिसमें मुख्य रूप से रेडियो डिवाइस का एक्सपोर्ट किया गया था। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Vi के 5G और 4G एक्सटेंशन
बुधवार को Nokia ने घोषणा की कि वह Vodafone Idea (Vi) को अपनी लेटेस्ट 5G और 4G बेसबैंड और रेडियो मॉड्यूल्स देगा। Vi भारत के प्रमुख बाजारों में 5G सेवाओं के एक्सटेंशन की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही, Nokia Vi के 4G नेटवर्क को भी तेजी से एक्सटेंड कर रहा है। कंपनी नई तकनीकों को जोड़ने के साथ-साथ मौजूदा साइटों पर स्पेक्ट्रम बैंडविड्थ को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
60,000 से अधिक टेक्नोलॉजी साइट्स
बता दें कि Nokia मार्च 2025 तक 60,000 से अधिक नई तकनीकी साइटें इंस्टॉल करेगा और हजारों नए 4G साइट्स तैनात करेगा। इसके अलावा, घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में अल्ट्रा-लीन साइट्स भी इंस्टॉल की जा रही हैं, जिससे नेटवर्क परफॉर्मेंस और कंज्यूमर एक्सपीरियंस में सुधार होगा।
Nokia (India) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण छाबड़ा ने कहा कि जैसे-जैसे तेज और विश्वसनीय नेटवर्क की मांग बढ़ रही है, Vi के साथ हमारी साझेदारी रिटेल कंज्यूमर्स और बिजनेस की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि हमने Vi के लिए 5G और 4G साइट्स की बहुत तेजी से डिलीवरी और तैनाती की है। यह पार्टनरशिप हमारे अत्याधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से नए अवसरों को खोलने के संकल्प को भी दर्शाती है।
Photo Credit: Google
AirScale पोर्टफोलियो और ReefShark टेक्नोलॉजी
Nokia अपनी AirScale पोर्टफोलियो तकनीक का उपयोग कर रहा है, जिसमें मल्टी-रेडियो एक्सेस टेक्नोलॉजी (RAT) बेसबैंड यूनिट्स और रेडियो मॉड्यूल्स शामिल हैं। ये सभी ReefShark सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) तकनीक द्वारा ऑपरेट होते हैं, जिससे बेहतर कवरेज और क्षमता मिलती है।
Vodafone Idea (Vi) के CTO जगबीर सिंह ने कहा कि हम Nokia के साथ मिलकर अपने ग्राहकों को जल्द से जल्द 5G सेवाएं प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। Nokia द्वारा की जा रही तेज 4G विस्तार प्रक्रिया से Vi की नेटवर्क कवरेज और क्षमता में सुधार होगा, जिससे ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव मिलेगा।
Nokia का भारत में प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट बढ़ाना, देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए एक जरूरी कदम है। इसके अलावा, Vodafone Idea के साथ Nokia की साझेदारी भारत में 5G और 4G नेटवर्क के तेज विस्तार में मदद कर रही है। इससे कंज्यूमर को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और डिजिटल इंडिया मिशन को और मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें – Samsung यूजर्स हो जाएं अलर्ट! जल्द आएगा One UI 7 अपडेट; जानिए किसे और कब होगा फायदा?
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
29 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines