Nokia CEO Pekka Lundmark: एक वक्त था जब नोकिया का नाम मोबाइल फोन मार्केट में सबसे आगे हुआ करता था। कंपनी के फोन अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जाने जाते थे लेकिन अब कंपनी बिजनेस-टू-बिजनेस यानी B2B टेक्नोलॉजी सेक्टर में पूरी तरह उतर चुका है। हालांकि स्मार्टफोन के अराइवल के साथ कंपनी को चुनौतियों का सामना करना पड़ा और 10 साल पहले मोबाइल फोन का बिजनेस माइक्रोसॉफ्ट को बेचना पड़ा, फिर भी नोकिया का नाम आज भी ग्लोबल लेवल पर एक मजबूत पहचान रखता है।
लोग अक्सर पूछते हैं ये सवाल…
कंपनी के सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब मैं विभिन्न देशों में यात्रा करता हूं, तो लोग अक्सर पूछते हैं कि नोकिया फोन का क्या हुआ। इस तरह की ब्रांड पहचान हमारी नई पहल के लिए एक मजबूत बेस बनाती है।
डेटा सेंटर मार्केट पर कंपनी का फोकस
मोबाइल और फिक्स्ड नेटवर्क से आगे बढ़ते हुए नोकिया ने अब डेटा सेंटर मार्केट पर पूरा फोकस किया हुआ है। यह मार्केट हर साल लगभग 30 परसेंट की दर से बढ़ रहा है और कंपनी इसे एक बड़ा अवसर मानती है। पेक्का लुंडमार्क के अनुसार, हमने 20 बिलियन यूरो का पोटेंशियल मार्केट पहचाना है।
जबकि नेटवर्क ऑपरेटर मार्केट 84 बिलियन यूरो का है, लेकिन यह अब उतना तेजी से नहीं बढ़ रहा। डेटा सेंटर खास तौर से एआई और क्लाउड टेक्नोलॉजीज की डिमांड के साथ, हमारी प्राथमिकता बन गए हैं।
ये भी पढ़ें : Black Friday सेल की 6 सबसे बड़ी डील्स, iPhone 16 से लेकर गेमिंग कंसोल और Earbuds पर छूट!
ऐसे डेटा सेंटर टेक्नोलॉजी में कंपनी होगी मजबूत
नोकिया डेटा केंद्रों में सिक्योरिटी, रिलायबिलिटी और प्रोग्रामेबिलिटी के बढ़ते महत्व को संबोधित करने वाले समाधानों पर काम कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी इन्फिनेरा का एक्वीजीशन कर रही है, जो सिलिकॉन वैली की एक लीडिंग कंपनी है। इस एक्वीजीशन से नोकिया को 3,000 विशेषज्ञों का सहयोग मिलेगा और यह डेटा सेंटर टेक्नोलॉजी में उसकी एबिलिटी को और मजबूत करेगा।
लुंडमार्क ने बताया कि “इन्फिनेरा के साथ हमारा गठजोड़ हमारे डेटा सेंटर समाधानों को बेहतर करेगा और यह आने वाले सालों में हमारे विकास के प्रमुख कारकों में से एक होगा।” नोकिया का यह कदम कंपनी को B2B टेक्नोलॉजी में एक ट्रस्टेड और लीडिंग पार्टनर के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
6 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
9 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines