Nokia C22 Price in India: भारतीय मार्केट में नोकिया का नया दमदार बैटरी वाला बजट फ्रेंडली फोन आ गया है। कंपनी ने नोकिया सी22 को शानदार फीचर्स और कम कीमत में भारत में पेश किया है। नोकिया शुरुआत से ही भारतीय ग्राहकों को समझते हुए अलग-अलग सेगमेंट में फोन पेश करता है। ये ही कारण है कि पिछले काफी सालों से अपने फीचर फोनों के कारण आज भी प्रसिद्ध है।
नोकिया ने सी सीरीज के तहत नोकिया सी22 को फरवरी 2023 में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। जबकि, भारत में कंपनी ने इसके दो वेरिएंट्स पेश कर दिए हैं। आइए नोकिया सी22 की कीमत और खासियत जानते हैं।
Nokia C22 Price & Availability in India
नोकिया सी22 फोन को 2 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 2GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये और 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपये है। इसके चारकोल, सैंड और पर्पल कलर ऑप्शन्स हैं। Nokia की आधिकारिक साइट के अलावा फोन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Nokia C22 Specifications
नोकिया सी22 में 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का स्पोर्ट्स एचडी+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले 20:9 का आस्पेक्ट रेश्यो प्रदान करता है और कड़े ग्लास की एक परत से सुरक्षित है।
नोकिया का ये बजट स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर यूनिसोक SC9863A चिपसेट द्वारा संचालित है। फोन Android 13 (गो एडिशन) चलाता है और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 2GB/4GB RAM है और यह 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें मुख्य कैमरा 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ है। जबकि, फोन के फंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें शनदार इमेज क्वालिटी के लिए कई फीचर्स हैं जिनमें पोट्रेट मोड भी शामिल है।
बैटरी की बात मामले में ये दमदार है। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। दावा है कि सिंगल चार्जिंग पर फोन का इस्तेमाल तीन तक किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 hr agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
4 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
4 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
21 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
23 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines