Nokia C22 Launch In India: नोकिया कल यानी 11 मई को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Nokia C22 को लॉन्च करेगा। इस फोन में 6.5 इंच के डिस्प्ले के साथ 5000 mAh की पावरफुल बैटरी और बहुत कुछ होगा। साथ ही इसकी कीमत भी बेहद कम होने की उम्मीद है। चलिए इस अपकमिंग फोन पर एक नजर डालते हैं…
Nokia C22 के स्पेसिफिकेशन्स
नोकिया का यह स्मार्टफोन 2GB रैम और 64GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए हुड के तहत, Unisoc SC9863A (28nm) प्रोसेसर के साथ 5000 एमएएच की बैटरी होगी। बैटरी 10W तक की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। प्रोसेसर का क्लॉक स्पीड 1.6 GHz है।
कंपनी बैटरी बैकअप को लेकर दावा करती है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 3 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
ये भी पढ़ेंः Amazon के माध्यम से होगी OPPO F23 5G की बिक्री, 15 मई को होने वाला है लॉन्च
नोकिया C22 में 720 x 1600 पिक्सल के रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो नोकिया का यह फोन एंड्रॉइड 13 (गो एडिशन) आधारित IMG8322 GPU पर चलता है।
Nokia C22 की भारत में क्या होगी कीमत?
अब, बात करें कीमत की तो नोकिया C22 ने नोकिया C32 के साथ फरवरी में यूरोप में डेब्यू किया था। जहां इसकी शुरुआती कीमत EUR 109 (लगभग 9,500 रुपये) रखी गई थी। यह चारकोल, पर्पल और सैंड कलर ऑप्शन में आता है। फिलहाल, ब्रांड ने Nokia C22 के इंडियन वेरिएंट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लॉन्च के समय इससे पर्दा उठेगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines