Nokia C12 Pro Launch Price in India: भारतीय बाजार में नोकिया अपना कमबैक करने की पूरी कोशिश में है। पिछले कई महीनों से कंपनी अलग-अलग कीमत में अपना स्मार्टफोन पेश कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने नोकिया 12 प्रो का नया रंग टीज किया था, जिसे अब भारत में पेश कर दिया है।
जी हां, नोकिया का एंट्री लेवल स्मार्टफोन नोकिया सी12 प्रो नए कलर- पर्पल में लॉन्च कर दिया गया है। इस लेटेस्ट फोन को 7,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है, जो दमदार बैटरी और धांसू कैमरे के साथ है। आइए नोकिया सी12 प्रो के प्रपर्ल वेरिएंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Nokia C12 Pro Price in India
नोकिया मोबाइल इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से नोकिया सी12 प्रो के नए रंग की घोषणा की है। इसका पर्पल रंग 6,999 रुपये की कीमत के साथ जल्द उपलब्ध किया जाएगा। कंपनी की आधिकारिक साइट पर नोकिया सी12 प्रो खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Nokia C12 Pro Specs
नोकिया सी12 प्रो में 1600 x 720 पिक्सल का एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.3 इंच का एलसीडी स्क्रीन है। ड्यूड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आने वाला ये डिवाइस 28nm Unisoc SC9863A1 चिपसेट पर काम करता है। ये फोन Android 12 Go वर्जन पर आधारित है।
बात करें कैमरे और बैटरी की तो इसमें 4,000mAh के साथ रिमूवेबल बैटरी है। जबकि, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। अन्य फीचर्स के तौर पर फोन में ब्लूटूथ 5.2, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, जीएनएसएस, सिंगल-बैंड वाईफाई, एक माइक्रोयूएसबी पोर्ट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है।
मिलेगी 1 साल की गारंटी
नोकिया सी12 प्रो को एचएमडी ग्लोबल ने दावा किया है कि वो कम से कम 2 साल के नियमित सुरक्षा अपडेट की गारंटी देंगे। जबकि, एंड्रॉइड अपडेट के लिए किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं है। इसके अलावा फोन के लिए 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दी जाती है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
10 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
12 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
14 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
15 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
17 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines