Nokia C12 का टीज जारी, जल्द 6 हजार रुपये से कम में हो सकता है लॉन्च
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Nokia C12 Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में धीरे-धीरे एक फिर से मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया अपने ग्राहकों के दिल में जगह बनाने की कोशिश में है। कंपनी अपने फीचर फोन के लिए तो शुरू से ही प्रसिद्ध है लेकिन स्मार्टफोन में कहीं ना कहीं अब आगे आने की पूरी कोशिश कर रही है।
कंपनी के अपकमिंग फोन की लिस्ट में नोकिया सी99 (Nokia C99 Smartphone), नोकिया मैजिक मैक्स (Nokia Magic Max) और नोकिया सी12 जैसे फोनों का नाम सामने आ चुका है। बात करें अगर नोकिया सी12 की तो इसके भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से टीज भी जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि नोकिया सी12 कब तक और कितनी कीमत में लॉन्च हो सकता है।
साल 2021 में लॉन्च हुए नोकिया 10 का सीक्वल नोकिया सी12 स्मार्टफोन को पहले ऑस्ट्रिया और जर्मनी में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, अब भारतीय बाजार में नोकिया सी12 जल्द पेश किया जा सकता है। लीक की मानें तो 31 मई 2023 को स्मार्टफोन पेश हो सकता है।
Nokia C12 launching soon with 4 + 64GB. It's ready to run all your apps smoothly, and perform like a breeze. Stay tuned, coming soon only on Amazon.#NewLaunch #NokiaC12 #FullOnConfidence pic.twitter.com/wXz39mwY0a
— HMD India (@HMDdevicesIN) March 11, 2023
कंपनी के टीज के मुताबिक अमेजन के माध्यम से नोकिया सी12 जल्द पेश हो सकता है। इसका सिंगल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज पेश हो सकता है। कंपनी ने टीज में लॉन्च प्राइज को 5,___ तीन डेश के साथ शो किया है जिससे कीमत को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नोकिया सी12 को 6 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स की बारे में ऑस्ट्रिया और जर्मनी में पहले से मौजूद नोकिया सी12 से अंदाजा लगया जा सकता है। यहां पर फोन 6.3 इंच LCD HD+ रिजॉल्यूशन का डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। ये फोन Unisoc SC9863A1 द्वारा संचालित होगा, जो 4GB रैम और स्टोरेज 64GB मिलेगा। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में माइक्रोएसडी स्लॉट नहीं दिया गया है। इसमें 8 Cortex-A55 कोर और PowerVR IMG 8322 GPU मौजूद हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: