Nokia 3210 Feature Phone Launch Date: पिछले कुछ वक्त से ऐसा कहा जा रहा था कि नोकिया अब कोई नया फोन लॉन्च नहीं करेगा लेकिन हाल ही में कंपनी ने X पर एक पोस्ट किया है जिसने सभी को चौंका दिया है। एचएमडी ने घोषणा कर दी है कि नोकिया के जल्द ही नए फोन उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि कंपनी ने घोषणा की है कि वह एक सबसे पॉपुलर फीचर फोन को नए अवतार में जल्द पेश करेगा। कंपनी ने एक्स पर इसका एक नया पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें कहा गया कि मई महीने में नोकिया के बर्थडे पर एक आइकन वापस आ रहा है।
Nokia 3210 फिर होगा लॉन्च
दरअसल कंपनी नोकिया 3210 फीचर फोन को फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, लेकिन कंपनी इसे मामूली हार्डवेयर और डिजाइन में बदलाव के साथ पेश करेगी। इसका मतलब यह भी है कि फीचर फोन को एक नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। टीजर से ये साफ हो गया कि पॉपुलर फीचर फोन 18 मार्च को लॉन्च होगा, जो कि 1999 में अपनी शुरुआत के 25 साल बाद है।
ये भी पढ़ें : Truecaller से होना चाहते हैं गायब? तो ऐसे करें अपना अकाउंट डिलीट
येलो कलर में दिखी फोन की पहली झलक
एक लीक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि डिवाइस कई शाइनी कलर ऑप्शन में आ सकता है, जिनमें से एक इस टीजर में दिखाया गया येलो कलर वेरिएंट है। हालांकि, ब्रांड ने फीचर फोन और क्या लॉन्च किया जा रहा है, इसके बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन ब्रांड ने MWC 2024 कीनोट के दौरान घोषणा की है कि मई में लॉन्च करने के लिए ढेर सारे प्रोडक्ट तैयार हैं। इसका मतलब है कि इस बात की पूरी संभावना है कि Nokia 3210 लॉन्च किया जा सकता है।
कई मॉडल्स फिर हुए लॉन्च
जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी पहले ही नोकिया 3310 को दोबारा पेश कर चुकी है, जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा, खासकर तब जब नोकिया की रिंगटोन फिर से सुनाई दी। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में Nokia 3310, 8210 4G और Nokia 5710 जैसे मॉडल्स को फिर से नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। कुछ लीक्स में यह भी कहा जा रहा है आने वाले इस नए फोन में Snake और Balloon वाली गेम भी हमें फिर से देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
29 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines