Nokia 3210 4G Price in india नोकिया ने भारत में एक और दमदार फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार Nokia 3210 4G को पेश किया है। यह कंपनी के पिछले फीचर फोन्स जैसा ही है लेकिन कंपनी ने इसमें कुछ खास फीचर्स को ऐड किया है जो इसे बाकी फोन्स से अलग करता है। बता दें कि ये एक आइकॉनिक फीचर फोन है जिसे अब कंपनी ने नए फीचर्स के साथ पेश किया है। काफी साल पहले भारतीय बाजार में इस फोन का काफी दबदबा था जिसे अब दोबारा लॉन्च किया गया है। चलिए पहले इसकी कीमत जानते हैं।
Nokia 3210 4G की भारत में कीमत
Nokia 3210 4G को कंपनी ने 3,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। ये एक कीपैड डिवाइस है जिसे आप ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India और HMD eStore से खरीद सकते हैं। फोन को सबसे खास इसका UPI सर्विस बनाता है जिससे आप किसी को भी QR कोड स्कैन करके पैसे भेज सकते हैं।
ये भी पढ़ें : मोबाइल नंबर में होने जा रहा है सबसे बड़ा बदलाव, क्या आप पर पड़ेगा असर?
नोकिया 3210 4G के स्पेसिफिकेशन
नोकिया 3210 4G तीन कलर ऑप्शन ग्रंज ब्लैक, Y2K गोल्ड और स्कूबा ब्लू में आता है। फोन में क्लासिक T9 कीबोर्ड और प्यारा “स्नेक” गेम मिलता है। 4G कनेक्टिविटी के साथ, यह QVGA रिजाल्यूशन के साथ 2.4-इंच TFT LCD से लैस है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें Unisoc T107 चिपसेट है जो 64MB RAM और 128MB स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है।
कनेक्टिविटी फीचर्स
फोन में YouTube, YouTube शॉर्ट्स, न्यूज और बहुत कुछ मिलता है। हैंडसेट में बिल्ट-इन UPI फीचर भी है। कैमरे के लिए, नोकिया 3210 4G फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2MP का रियर कैमरा है। नोकिया 3210 4G पर कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो मिलता है। डिवाइस में 1,450 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी लगी है, जो यूएसबी-सी के जरिए चार्ज होती है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines