हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Snake वाले गेम के साथ आ रहा है Nokia का नया फोन

Nokia 3210 2024 Launch Price and Features: क्या आप भी नोकिया के बटन वाले फोन के दीवाने हैं तो कंपनी आपके लिए जल्द ही एक नया आइकोनिक फोन ला रही है। इसकी कीमत और फीचर्स भी सामने आ गए हैं। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

Nokia 3210 2024 Launch Price and Features: Nokia नाम सुनते ही आज भी हमारे दिमाग में वो Snake वाला गेम दौड़ने लगता है और जब भी किसी दमदार फोन की बात होती है तो आज भी नोकिया के फोन याद आ जाते हैं। वहीं अब नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने फिर से एक दमदार फोन के लॉन्च की घोषणा कर दी है। जी हां, कंपनी 25 साल बाद फिर से यादें ताजा करने आ रही है और नोकिया 3210 को पेश करने जा रही है।

लीक्स रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि फीचर फोन होने के बावजूद Nokia 3210 (2024) में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो नई जनरेशन के यूजर को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। ये नया फोन ऑल न्यू कलर ऑप्शन में दिखाई देगा, जिसमे ग्रंज ब्लैक, Y2K गोल्ड और स्कूबा ब्लू शामिल होने की उम्मीद है।

Nokia 3210 (2024) की कीमत

कीमत की बात करें तो नोकिया 3210 (2024) के जल्द ही ग्लोबली लॉन्च होने के काफी संकेत मिल रहे हैं। हालिया रिपोर्ट के अनुसार फोन जल्द ही अफ्रीका, भारत, मिड ईस्ट में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अलग अलग मार्केट में फोन का प्राइस अलग-अलग देखने को मिल सकता है। यूरोप में कंपनी ने अभी इस फोन को €89 यानी लगभग 7,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। हालांकि भारतीय बाजार में इसकी कीमत काफी कम होने वाली है।

ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट

Nokia 3210 (2024) के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Nokia 3210 (2024) में नए लुक के साथ क्लासिक T9 कीबोर्ड  देखने को मिलने वाला है। साथ ही ये फोन Snake और Balloon वाले गेम के साथ यादें फिर से ताजा करेगा लेकिन खास बात यह है कि फोन में अब 4जी कनेक्टिविटी, क्यूवीजीए रिजाल्यूशन के साथ 2.4 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले मिलने वाला है। डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ 2MP का रियर कैमरा भी मिलेगा।

चिपसेट और बैटरी होगी दमदार

नोकिया के इस नए फोन में S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलेगा और कंपनी इसमें Unisoc T107 चिपसेट का यूज कर सकती है। साथ ही फोन में 64MB RAM और 128MB स्टोरेज मिल सकती है, जिसे आप माइक्रोएसडी का यूज करके 32GB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसके अलावा इस फीचर फोन में आपको मौसम अपडेट से लेकर ताजा खबरें भी देखने को मिलेंगी। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में ब्लूटूथ 5.0, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एफएम रेडियो और 1,450 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें