Nokia 2660 Flip: आ गया 5 हजार रुपये का धांसू फोन, मिलेंगे कई जबरदस्त फीचर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Nokia 2660 Flip Smartphone: नोकिया के तमाम स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हैं। इन्हीं में अब कंपनी के एक और नए फोन ने एंट्री ले ली है। नोकिया ने अपने फीचर फोन के सेगमेंट में नोकिया 2660 फ्लिप को शामिल कर दिया है। लुक में स्टाइलिश और फीचर्स में बेहतरीन नया फोल्डेबल नोकिया फोन लॉन्च कर दिया गया है, आइए Nokia 2660 Flip के बारे में जानते हैं।
नोकिया 2660 Flip को बड़े कीपैड और बड़े कंट्रोल के साथ तैयार किया गया है। ये फोल्डेबल फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन रहेगा जिन्हें सुनने में कठिनाई होती है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए हियरिंग एड कम्पैटिबिलिटी (HAC) है। इस फोन को फ्लिप करके भी कॉल पर बात हो सकती है जो यूजर को बेहतर एर्गोनॉमिक्स प्रदान करता है। इसमें माइक्रोफोन और ईयरपीस के प्लेसमेंट को लेकर कोई समस्या नहीं आती है।
नोकिया के नए Flip फोन में 1450mAh की बैटरी है। फुल चार्ज होने के बाद ये फोन कई दिनों तक यूज किया जा सकता है। दावा है कि नोकिया 2660 फ्लिप को स्टैंडबाय टाइम पर हफ्तों तक यूज किया जा सकता है। इस फोन में रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम (RTOS) है जो एक पावर सेविंग ओएस है।
फोन में एक आपातकालीन कॉल बटन भी है जिससे आपात स्थिति में प्रियजनों से संपर्क किया जा सकता है। Nokia 2660 Flip की कीमत €64.99 (5,228 रुपये) है। इस फोन को चार्ज करने के लिए Nokia चार्जिंग क्रैडल की जरूरत पड़ेगी जिसे अलग से €19.99 (1,584 रुपये) में खरीदना पड़ेगा। अगस्त के अंत तक इसकी सेल शुरू हो जाएगी। इसके तीन कलर ऑप्शन नीला, लाल और काला रंग उपलब्ध है। फिलहाल ये फोन भारत में पेश नहीं हुआ है। इसे यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च किया गया है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: