---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Nokia का 2,500 रुपये वाला धाकड़ Phone चोरी-छिपे लॉन्च, मिलें हैं कई शानदार फीचर्स!

Nokia 105 4G (2023): नोकिया ने अपने फीचर फोन की लिस्ट में एक नया फोन जोड़ा है, जिसका नाम नोकिया 105 4जी है। इस फोन को लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ पेश किया गया है। चीन में लॉन्च हुआ ये फोन Alipay को भी सपोर्ट करता है। इसमें कई कमाल के फीचर्स […]

Nokia 105 4G (2023): नोकिया ने अपने फीचर फोन की लिस्ट में एक नया फोन जोड़ा है, जिसका नाम नोकिया 105 4जी है। इस फोन को लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ पेश किया गया है। चीन में लॉन्च हुआ ये फोन Alipay को भी सपोर्ट करता है। इसमें कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। आइए नोकिया 105 4जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nokia 105 4G (2023) Launch Date Price in India

नोकिया 105 4जी 2023 मॉडल को चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 229 युआन है। बताया जा रहा है कि नोकिया 105 फोन 5 जुलाई 2023 को भारत में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 2,390 के करीब हो सकती है।

---विज्ञापन---
ये भी पढ़ेंः WhatsApp चलाना हुआ मजेदार! 4 फोन में चलेगा सिंगल व्हाट्सप्प अकाउंट, जानें कैसे?

Nokia 105 4G 2023 Specifications

नोकिया 105 4जी का पुराना मॉडल अपने नए वर्जन के सामने कुछ भी नहीं है। इसका 2023 मॉडल कई अपग्रेड्स के साथ है। इस फोन में बड़ी बैटरी की कैपेसिटी है। इसके अलावा इसमें 1450mAh की बैटरी है। फोन में कई तरह के शानदार फीचर्स भी हैं। इसमें 32GB स्टोरेज विस्तार, मिगु म्यूजिक, ब्लूटूथ 5.0 कई सपोर्ट शामिल है। इसमें से वॉयस ब्रॉडकास्ट फंक्शन को हटाया गया है। इसमें नीले और काले में बोल्ड बटन फोंट हैं।

ये भी पढ़ेंः Vivo X90 Series आज होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा 120W फास्ट चार्जिंग और भी बहुत कुछ खास

Nokia 105 4G (2023) Features

अन्य फीचर्स की बात करें तो लुक में स्टाइलिश ये फीचर फोन डुअल-कार्ड डुअल-स्टैंडबाय के साथ है। इसमें डुअल 4G फुल नेटकॉम का सपोर्ट मिलता है। ये VoLTE HD वॉयस कॉल सपोर्ट के साथ आता है। वायरलेस एक्सटर्नल रेडियो के साथ आने वाला ये फोन स्पीकर से या हेडफोन के बिना भी चल सकता है। इस फोन में टॉर्च भी है। इसके अलावा आपको फोन में प्रसिद्ध स्नेक गेम भी इंस्टॉल्ड मिलेगी।

---विज्ञापन---
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं

First published on: Apr 26, 2023 09:19 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola