Nokia 105 (2023) and Nokia 106 4G Launched: होम ऑफ नोकिया फोन्स एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपने दो धांसू फीचर फोन को पेश कर दिया है। कंपनी ने नए नोकिया 105 2023 और नोकिया 106 के साथ अपने बाजार-अग्रणी फीचर फोन पोर्टफोलियो में नए उत्पाद जोड़ने की घोषणा की। ये फोन शानदार फीचर के साथ आने वाला है जिसमें डिजिटल लेनदेन करने के लिए आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
Nokia 105 (2023) और Nokia 106 4G भारत में लॉन्च
भारतीय बाजार में नोकिया 105 (2023) और नोकिया 106 4G को लॉन्च किया है। कंपनी का ये फीचर फोन यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम सपोर्ट के साथ आता है। ऐसे में बिना इंटरनेट एक्सेस के भी ग्राहक ऑनलाइन भुगतान को ऑफलाइन तौर पर कर सकेंगे। इसके लिए 123PAY का इस्तेमाल करना होगा, जिससे आसानी से पेमेंट हो सकेगी।
Nokia 105 2023 और Nokia 106 4G की कीमत और उपलब्धता
HMD ग्लोबल ने नोकिया 105 (2023) को भारत में 1,299 रुपये में लॉन्च किया है। इसके तीन कलर ऑप्शन्स- सियान, चारकोल और रेड टेराकोटा कलर ऑप्शन्स हैं। जबकि, नोकिया 106 4G को 2,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। ये फोन चारकोल और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ आता है।
Nokia 105 2023 के स्पेसिफिकेशन्स
बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो नोकिया 105 (2023) में 1.8-इंच TFT LCD डिस्प्ले है, जिसमें 120 x 160 पिक्सेल रेजोल्यूशन है। ये फोन 1,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 12 घंटे का टॉक टाइम मिलता है। जबकि, फुल चार्जिंग पर फोन में 22 दिनों का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। ये फोन 30+ (S30+) ऑपरेटिंग सिस्टम पर बूट करता है।
Nokia 106 4G के स्पेसिफिकेशन्स
नोकिया 106 4G में 1.8 इंच का IPS LCD पैनल डिस्प्ले है। इसमें 1,450mAh की पावरफुल बैटरी है जो स्टैंडबाय मोड में कुछ सप्ताह तक आसानी से चल सकती है। इनमें 3.5mm हेडफोन जैक का भी सपोर्ट मिलता है। ये भी 30+ (S30+) ऑपरेटिंग सिस्टम पर बूट करता है। ये फोन 2G कनेक्टिविटी के साथ आता है।
दोनों फोन सीरीज 30+ (S30+) ऑपरेटिंग सिस्टम पर बूट होते हैं, जिसे विशेष रूप से नोकिया फीचर फोन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 4G LTE का सपोर्ट मिलता है।
दोनों फोन वायरलेस एफएम रेडियो और IP52 वाटर रेजिस्टेंस के साथ है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड से MP3 फाइल चलाने का भी ऑप्शन मिलता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines