Noise Master Buds Launch Price: नॉइस ने Noise Master Buds के नाम से अपने नए Earbuds लॉन्च कर दिए हैं। ये कंपनी के पहले TWS ईयरबड्स हैं जिनमें ‘साउंड बाय बोस’ फीचर देखने को मिल रहा है। Noise ने खुलासा किया है कि उसके नए मास्टर बड्स 49dB अडेप्टिव एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) और स्पेसियल ऑडियो, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और LHDC सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ बेहतरीन तरीके से दमदार साउंड क्वालिटी ऑफर करते हैं, ताकि यूजर्स को इमर्सिव लिसनिंग एक्सपीरियंस मिले और साथ ही पूरे दिन यूज के लिए कम्फर्टेबल फिट भी मिले। यही नहीं इस बड्स में आपको 44 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
Noise Master Buds की कीमत और ऑफर
Noise के नए Master Buds फिलहाल भारत में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं। आप इन्हें Amazon के साथ-साथ Noise India ई-स्टोर पर 999 रुपये में बुक कर सकते हैं। हालांकि इन बड्स की कीमत 7,999 रुपये है। बड्स को आप ऑनिक्स, सिल्वर और टाइटेनियम कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे। इसकी पहली सेल 26 फरवरी से gonoise.com, Amazon, Reliance Digital, Croma और Vijay Sales के जरिए शुरू हो जाएगी। जबकि प्री-बुकिंग ऑफर के तहत Noise 2,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दे रहा है, जिसे यूजर्स TWS ईयरबड्स खरीदते समय अप्लाई कर सकते हैं, जिससे कीमत 5,999 रुपये रह जाती है।
Noise Master Buds के स्पेसिफिकेशन्स
Noise Master Buds में आपको इंटरचेंजेबल ईयर टिप्स के साथ इन-ईयर डिजाइन देखने को मिलता है। TWS ईयरबड्स में 12.4 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर हैं, जो Bose ने ट्यून किए हैं। यूजर्स को कॉल पर बात करते टाइम दिक्कत न हो इसके लिए ईयरबड्स में 49dB ANC का सपोर्ट मिलता है। यही नहीं बड्स में ट्रांसपेरेंसी मोड का ऑप्शन भी मिलता है ताकि यूजर्स जरूरी बातचीत को मिस न करें। ईयरबड्स छह-माइक्रोफोन सिस्टम और ENC से भी लैस हैं, जो बाहर के शोर को कम करके क्लियर वॉयस कॉल ऑफर करते हैं।
HD ऑडियो का सपोर्ट
Noise ने यह भी कंफर्म किया है कि मास्टर बड्स LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक को सपोर्ट करते हैं, जो HD ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रीमिंग को आसान बनाता है। TWS ईयरबड्स में डुअल कनेक्टिविटी, Google फास्ट पेयर, फाइंड माई डिवाइस और इन-ईयर डिटेक्शन मिलता है।
10 मिनट के चार्ज पर 6 घंटे चलेंगे
Noise Master Buds ANC बंद होने पर 44 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और ANC के साथ 34 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है, जिसमें चार्जिंग केस भी शामिल है। एक बार चार्ज करने पर, ईयरबड्स ANC के बिना 6 घंटे और ANC के साथ 4.5 घंटे तक चलते हैं। यही नहीं इन बड्स को आप 10 मिनट के चार्ज पर 6 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। चार्जिंग केस में USB टाइप-C पोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
6 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
8 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines