Noise की दो जबरदस्त Smartwatch भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Noise Fit Fuse Plus and NoiseFit Twist Pro: भारतीय बाजार में अपने स्मार्टवॉच के लिए चर्चित नॉइज़ कंपनी कई नए-नए फीचर्स और डिजाइन की वॉच लॉन्च करती रहती है। इस बार नॉइज़ ने भारत में दो नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। एक नाम नॉइज़फिट फ्यूज प्लस तो दूसरे का नाम नॉइज़फिट ट्विस्ट प्रो है।
नॉइज़ ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नॉइज़फिट फ्यूज प्लस और नॉइज़फिट ट्विस्ट प्रो स्मार्ट वॉच को लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टवॉच 7 दिन की बैटरी लाइफ, 100 से ज्यादा वॉच फेस और कई खास फीचर्स के साथ हैं। आइए नॉइज़फिट फ्यूज प्लस और नॉइज़फिट ट्विस्ट प्रो की कीमत और फीचर्स जानते हैं।
नॉइज़ और फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर नॉइज़फिट फ्यूज प्लस खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 2,199 रुपये है। इस स्मार्टवॉच के जेट ब्लैक, डीप वाइन, सिल्वर ग्रे, कोबाल्ट ब्लू और विंटेज ब्राउन जैसे कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं।
नॉइज़फिट ट्विस्ट प्रो की कीमत 2,199 रुपये है। इस स्मार्टवॉच के क्लासिक ब्राउन (लेदर), मेटल ब्लू, जेट ब्लैक, क्लासिक ब्लू (लेदर) और क्लासिक ब्लैक (लेदर) जैसे कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। 8 जुलाई से नॉइज़ और अमेजन की वेबसाइट पर नॉइज़फिट ट्विस्ट प्रो उपलब्ध होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: