Noise Fit Crew Smartwatch Launch Price in India: स्मार्टवॉच की दुनिया में एक से बढ़कर एक फीचर्स और कीमत के साथ कई वॉच उपलब्ध हैं। 500 से 3000 रुपये के बीच में आने वाली स्मार्टवॉच को लोग काफी पसंद करते हैं। ये ही देखते हुए अलग-अलग वॉच निर्माता कंपनी हेल्थ फिटनेस वॉचों को किफायती दाम में लाने की कोशिश में रहती है।
अगर आप भी अपने लिए नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसी स्मार्टवॉच लेकर आए हैं, जिसे आप 1500 रुपये के बजट में खरीद सकते हैं। नॉइस ने अपनी नई नॉइस फिट क्रीव स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है।
ये वॉच कम कीमत में होने के साथ 5 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध की गई है। आइए नॉइस फिट क्रीव स्मार्टवॉच की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए – OPPO Reno9 Pro Plus की जगह रेनो 10 सीरीज होगा भारत में लॉन्च! लीक हुईं नई डिटेल्स
Noise Fit Crew Smartwatch Launch Price in India
भारत में नॉइस फिट क्रीव स्मार्टवॉच की कीमत 1,499 रुपये है। वॉच को 5 कलर ऑप्शन्स- जेट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, सिल्वर ग्रे, फॉरेस्ट ग्रीन और रोज पिंक में उपलब्ध किया गया है। बात करें उपलब्धता की तो इस स्मार्टवॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट gonoise.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Noise Fit Crew Smartwatch Specifications
नॉइज़फिट क्रू मैटेलिक फिनिश के साथ स्पोर्टी डिज़ाइन के साथ आता है। इस घड़ी में एक फंक्शनल रोटेसनल डायल है। स्मार्टवॉच में 240×240 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और एक गोल डायल के साथ 1.38 इंच का डिस्प्ले है। ये वॉच राउंड शेप के साथ एक रेट्रो लुक देगी।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा वॉच में रिसेंट 10 कॉल्स हिस्ट्री भी नोटिफिकेशन में देखी जा सकेगी। ये स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ मिली है। इसमें हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के अलावा 122 स्पोर्ट्स मोड, महिलाओं के लिए पीरियड्स साइकिल ट्रैकिंग और 100 से अधिक वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। वॉच को आप Android और iOS दोनों डिवाइसों के साथ पेयर कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
10 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
11 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
13 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
15 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines