Noise ColorFit Quad Call Smartwatch: भारतीय बाजार में ढेरों स्मार्ट वॉच उपलब्ध हैं। सभी अलग-अलग कीमत और खासियत के साथ आते हैं। अगर आपका बजट 2000 से कम है तो आपके बजट के हिसाब से मार्केट में एक नई स्मार्टवॉच आई है।
वॉच निर्माता कंपनी नॉइज ने अपनी नई स्मार्टवॉच कलरफिट क्वाड कॉल को भारतीय बाजार में पेश किया है। ये एक किफायती कॉलिंग स्मार्टवॉच (Cheapest Calling Smartwatch) है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड समेत कई कमाल के फीचर्स हैं। आइए नॉइज कलरफिट क्वाड कॉल स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः Motorola Razr 40 Series: आ रहा है धांसू फोल्डेबल फोन, फीचर्स जानकर कहेंगे- अरे वाह!
Noise ColorFit Quad Call Price & Availability
नॉइज कलरफिट क्वाड कॉल स्मार्टवॉच को स्पेसल लॉन्च ऑफर के तहत 1,699 रुपये में बेचा जा रहा है। जबकि, आने वाले दिनों में इसकी कीमत बढ़ सकती है। अगर आप वॉच को खरीदने का सोच रहे हैं तो gonoise.com और Amazon.in के माध्यम से नॉइज कलरफिट क्वाड कॉल स्मार्टवॉच को खरीद सकते हैं। इसके रोज पिंक, जेट ब्लैक, सिल्वर, ग्रे, डीप वाइन और स्पेस ब्लू जैसे कलर ऑप्शन हैं।
Noise ColorFit Quad Call Smartwatch Specs
नॉइज कलरफिट क्वाड कॉल स्मार्टवॉच में 1.81 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है, जो 550 निट्स ब्राइटनेस और 240×280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ है। ये एक कॉलिंग स्मार्टवॉच है जिसमें ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट मिलता है। पानी और धूल से बचाव के लिए वॉच को IP67 रेटिंग मिली हुई है।
ये भी पढ़ेंः Infinix Hot 20 5G पर ऑफर ही ऑफर्स, मिल रही 10 हजार से ज्यादा की छूट!
अन्य फीचर्स पर गौर करें तो नॉइज कलरफिट क्वाड कॉल स्मार्टवॉच में 260 mAh की बैटरी है। दावा किया जाता है कि वॉच फुल चार्जिंग पर 7 दिनों तक काम कर सकती है। इसमें सिरी और गूगल वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा ये वॉच इनबिल्ट माइक और आसान कॉलिंग के लिए स्पीकर के साथ आती है। हेल्थ से संबंधित भी इसमें कई फीचर्स हैं। इसकी मदद से आप हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीपिंग मॉनिटर, SpO2 मॉनिटर और स्ट्रेस मेंस्ट्रुएशन जैसी सुविधाा का लाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines