Noise Air Buds Mini 2 Launch Price in India: मार्केट में इन दिनों एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ ईयरफोन्स उपलब्ध हैं। वायर्ड और वायरलैस ईयरफोन्स की भरमार है जिनमें अलग-अलग फीचर्स और डिजाइन भी शामिल है। इनमें अब एक और नए बड्स शामिल हो चुके हैं।
जी हां, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी न्वाइज ने अपना नया ट्रू वायरलेस स्टीरियो इयरफोन (TWS) लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम एयर बड्स मिनी 2 है। भारतीय बाजार में इसे 1000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए न्वाइज एयर बड्स मिनी 2 की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।
Noise Air Buds Mini 2 Price in India
भारत में न्वाइज एयर बड्स मिनी 2 को सिर्फ 999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके स्पेस ब्लू, स्नो व्हाइट और जेट ब्लैक कलर ऑप्शन्स है। आप इस एयर बड्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
Noise Air Buds Mini 2 Specifications
बात करें न्वाइज के इस किफायती एयर बड्स की तो मिनी 2 ईयरफोन 13 मिमी ड्राइवर से लैस है। इसका डिजाइन स्टेम जैसा है। दावा है कि गेमिंग के दौरान ये बड्स 50ms तक की लो लेटेंसी मोड के साथ आता है। IPX5 रेटिंग के साथ आने वाले ये बड्स ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं, जो 10 मीटर तक की रेंज को सपोर्ट करते हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें तो ये TWS ईयरफोन इंवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन सपोर्ट के साथ है। इनमें चार माइक्रोफोन हैं जो वॉयस कॉल के लिए काम आ सकते हैं। ये हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो फास्ट पेयरिंग का सपोर्ट करता है।
फुल चार्जिंग पर 45 घंटे तक करेगा काम
कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि ईयरफोन अपने केस के साथ बेहतरीन बैटरी बैकअप का सपोर्ट देता है। फुल चार्ज करके आप 45 घंटे तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा TWS ईयरफोन को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ तैयार किया गया है। सिर्फ 10 मिनट में आप 120 मिनट तक के प्लेबैक सपोर्ट के लिए TWS ईयरफोन को चार्ज कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
4 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
6 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
23 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines