TRAI SIM Validity Rules: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) हाल ही में सिम कार्ड वैलिडिटी को लेकर चल रही अफवाहों के चलते आलोचनाओं का सामना कर रहा है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही थी कि TRAI ने एक नया नियम जारी किया है, जिसके तहत बिना रिचार्ज किए भी सिम कार्ड 90 दिनों तक एक्टिव रहेगा। हालांकि, TRAI ने इन खबरों को गलत बताते हुए क्लियर किया है कि इस मुद्दे पर कोई नए नियम लागू नहीं किए गए हैं। आइए इस मामले के बारे में जानते हैं।
TRAI ने क्या कहा?
TRAI ने स्पष्ट किया है कि सिम कार्ड वैलिडिटी को लेकर कोई नया नियम जारी नहीं किया गया है और मौजूदा नियम 11 सालों से लागू हैं। कंज्यूमर्स को सलाह दी गई है कि वे इस प्रकार की खबरों पर विश्वास न करें और सही जानकारी के लिए केवल सही सोर्स पर विश्वास करें।
TRAI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) में बताया कि सिम कार्ड से जुड़े मौजूदा नियम पिछले 11 सालों से लागू हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। TRAI ने अपनी पोस्ट में कहा कि TCPR (छठा संशोधन) के अनुसार, किसी भी प्रीपेड कंज्यूमर का मोबाइल कनेक्शन तब तक बंद नहीं किया जाएगा, जब तक कि उसके अकाउंट में कम से कम 20 रुपये की राशि उपलब्ध हो। यह संशोधन 11 साल पुराना है। यहां हम पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
वॉयस और SMS-ओनली प्लान
सिम वैधता के अलावा हाल ही में TRAI के निर्देश पर टेलीकॉम कंपनियों द्वारा पेश किए गए वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे ऐसे प्लान लाएं, जिनमें डेटा शामिल न हो। इससे उन यूजर्स को फायदा होगा, जो केवल कॉलिंग और मैसेजिंग सेवाओं का उपयोग करना चाहते हैं।
हालांकि, जहां शुरुआत में कंज्यूमर इस फैसले से खुश नजर आए, वहीं अब टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा पेश किए गए प्लान उन्हें निराश कर रहे हैं। कंपनियों ने प्लान की कीमतें तो वही रखी हैं, लेकिन इसमें मिलने वाले फायदे कम कर दिए हैं। यानी कि डेटा सुविधाएं हटाने के बावजूद, प्लान की कीमत में कोई खास कमी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इन प्लान पर उठे विवाद पर भी TRAI ने कार्रवाई करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें – TRAI के नए नियम के बाद Jio ने लॉन्च किए बिना इंटरनेट वाले ये प्लान, एक बार के रिचार्ज में सालभर नो प्रॉब्लम
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
13 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
14 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
17 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
18 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
20 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines