NFC Payments via Smartphone: पेटीएम यूजर्स को भुगतान करने के लिए अलग-अलग तरीके प्रदान करता है और फिनटेक कंपनी ने हाल ही में अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन का यूज करके बैंक कार्ड से भुगतान करने के लिए टैप टू पे फीचर (Tap to Pay Feature) का समर्थन जोड़ा है।
NFC Tap to Pay Feature
ये फीचर सैमसंग पे (Samsung Pay) और गूगल पे (Google Pay) की तरह ही काम करता है, जिससे यूजर्स एनएफसी के जरिए प्वाइंट ऑफ सेल (PoS) मशीनों से खरीदारी कर सकते हैं। बिना डेबिट या क्रेडिट कार्ड के भुगतान किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – UPI payment Offline: फोन में नहीं है इंटरनेट या नेटवर्क? इस स्टेप से कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट
बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी करेगा काम
टैप टू पे फीचर फोन में इंटरनेट कनेक्शन ना होने पर भी काम करता है। ऐसे में अगर आपके फोन में इंटरनेट या नेटवर्क नहीं है तब भी पेमेंट कर सकेंगे। iPhone यूजर्स इस सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे, क्योंकि NFC भुगतान Apple Pay पर बंद है जिसे अभी भारत में लॉन्च किया जाना है।
एनएफसी-आधारित टैप टू पे सुविधा का उपयोग खुदरा दुकानों, रेस्तरां, किराने की दुकानों और किसी भी अन्य स्थान पर किया जा सकता है जो एनएफसी-सक्षम कार्ड भुगतान मशीनों को स्वीकार करता है। यूजर्स को अपने बैंक कार्ड को पेटीएम ऐप में जोड़ना होगा जिसके बाद कार्ड को ‘टोकन’ कर दिया जाता है, जिससे इसका यूज भुगतान मशीनों पर किया जा सके।
टैप टू पे सर्विस का यूज करने के द्वारा यूजर को हर जगह साथ में बैंक कार्ड लेकर जाने की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा एक और फायदा है कि यूजर को किसी व्यापारी के साथ अपने कार्ड की डिटेल्स साझा भी नहीं कर पड़ती है।
पेटीएम ऐप पर टैप टू पे को सेट करने का तरीका
- सबसे पहले अपना पेटीएम ऐप अपडेट करें।
- इसके बाद ऐप को ओपन करें और पेमेंट के लिए Pay पर टैप करें।
- नीचे की ओर दिए गए एड न्यू कार्ड ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- यहां अपनी कार्ड डिटेल्स एड करें।
- इसके बाद वेरिफाई कार्ड के लिए आगे बढ़ें।
- टर्म्स एंड कंडिशन पढ़ने के बाद आगे बढ़ें।
- इसके बाद लिंक नंबर पर OTP आएगा, उसे एंटर करें।
अभी पढ़ें – Telegram पर आया नया फीचर! मैसेज भेजने के बाद भी ऐसे कर पाएंगे एडिट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
ऐसे करें स्मार्टफोन से NFC पेमेंट
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन को अनलॉक करें।
- इसके बाद सुनिश्चित करें कि फोन में एनएफसी चालू है।
- अपने स्मार्टफोन को पीओएस मशीन के पास Contactless Payment Logo के पास रखें।
- लेन-देन की प्रक्रिया पूरी होने तक अपने स्मार्टफोन को न हटाएं।
- 5000 रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए पीओएस मशीन पर अपना पिन दर्ज करें।
- एक सफल लेनदेन की सूचना देने वाले संदेश के लिए अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन देखें।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 mins agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines