New Year Planning Tips: नए साल पर कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां, तो इसके लिए पैकिंग तो शुरू हो ही गई होगी? हर छोटी सी छोटी चीजों को आपने ट्रैवल बैग में रख ही लिया होगा? कुछ सामान रह न जाए, इसके लिए तीन-चार बार चेकिंग भी कर चुके होंगे, लेकिन आपको नहीं लगता कि पैकिंग के अलावा भी कोई चीज आपसे मिस हो सकती है?
अगर नहीं, लगता तो शायद हमारे द्वारा बताए जा रहे 5 काम में से कुछ तो आपके लिए भी जरूरी होगा और जिससे पक्का आप करना भूल गए होगे। दरअसल, पैकिंग बैग के अलावा भी अन्य चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। आपके पुरे सफर में साथ रहने वाला मोबाइल फोन आपके लिए कई जगहों पर मददगार साबित हो सकता है, इसलिए इससे जुड़ी कुछ चीजों पर गौर करना जरूरी है।
अपने फोन में डाउनलोड करें Offline Maps
सिर्फ शहर से बाहर घूमने के दौरान नहीं बल्कि आप अपने शहर में भी कहीं जाने के लिए अगर गूगल मैप्स का यूज करते हैं, तो लोकेशन को पहले ही मैप्स में डाउनलोड (Download Offline Maps in Smartphone) करना सही रहता है। ये खासतौर पर तब कब आ सकता है कि जब नेटवर्क न हो और आपको ट्रैवलिंग के दौरान रूट की सही जानकारी न हो। इसलिए आप जहां भी जाने वाले हैं पहले ही अपने फोन में मैप में डेस्टिनेशन को डाउनलोड कर लें।
अपने फोन में इमरजेंसी जानकारी सेव करें।
आपको अपने फोन में कुछ जानकारियां जैसे लॉक स्क्रीन पर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स, मैडिकल आईडी समेत अन्य जरूरी जानकारी फोन में एड कर सकते हैं। अगर आप कहीं फंस जाते हैं तो इमरजेंसी नंबर के जरिए आपके फैमली या जो इमरजेंसी कॉन्टैक्ट आपने एड कर रखा है, उनसे संपर्क हो सकेगा।
DigiLocker App
अपने फोन में डिजिलॉकर ऐप में जरूर डॉक्यूमेंट सेव रख सकते हैं। ऐसे में आपको अपने साथ ओरिजिनल आधार कार्ड, पैन कार्ड कॉपी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि को नहीं रखना पड़ेगा। इस सरकारी ऐप में ही आप जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सेव रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आपके फोन में हैं ये 5 Useful Apps?
फोन में रखें UPI Apps
आप अपने फोन में यूपीआई ऐप्स रख सकते हैं। भले ही साथ में कैश लेकर जा रहे हों, लेकिन कई जगहों पर चेंज मिलने में दिक्कत होती है तो ऑनलाइन पेमेंट करना आपके लिए आसान हो सकता है। इसके अलावा पैसों की जरूरत होने पर भी ऑनलाइन पेमेंट मोड आपके काम आ सकता है।
वीडियो में आप Mobile Photography Tips 2024 देख सकते हैं।
फाइंड माय डिवाइस
अपने फोन में फाइंड माय डिवाइस को भी एनेबल कर लें। ये एक जरूरी फीचर्स में से एक है। अगर आपका कोई फोन लेकर भाग जाता है या आप अपने फोन को कहीं भूलकर आ जाते हैं तो इस फीचर की मदद से आप अपने गायब हुए फोन को ट्रैक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
19 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines