New Year 2023 Google Search: गूगल को “ज्ञान भंडार” या “गूगल बाबा” भी कहा जाता है। इसका मुख्य कारण यहां पर मिलने वाली जानकारी है। शायद ही कुछ ऐसा हो जो गूगल पर सर्च किया जाए और वो मिले नहीं, वरना तो यहां हर तरह की जानकारी जुटाना आसान है। हालांकि, ये प्लेटफॉर्म जानकारी जुटाने के लिए जितना आसान माना जाता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है।
जी हां, गूगल पर कुछ भी सर्च कर लेने की आपकी आदत आपके लिए मुसीबत बन सकती है। यहां पर किसी भी तरह का कंटेंट सर्च करना सही नहीं है। आपको जेल (Google Search Jail) तक की हवा खानी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि गूगल (Google Search 2023) पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए।
और पढ़िए –Happy New Year 2023 करना है कुछ अलग तरह से Wish? तो अपनाएं ये तरीका
चाइल्ड क्राइम सर्च ना करें
गूगल पर भूलकर भी चाइल्ड क्राइम से संबंधित जानकारी ना सर्च करें। इसे लेकर काफी सख्त नियम है और आईटी सेल की नजर लगातार बनी हुई होती है। अगर कोई इससे संबंधित जानकारी को बार-बार हासिल करने की कोशिश करता है तो उसे जेल जाना पड़ सकता है।
बम या हथियार कैसे बनाएं?
गूगल सर्च में हथियार और गोला-बारूद से संबंधित चीजों को सर्च नहीं करना चाहिए। इस तरह की सर्चिंग रिपोर्ट की जानकारी सीधे साइबर सैल के पास आपके नंबर या ई-मेल आइडी से जाती है। अगर कोई इस तरह का सर्च करता मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
और पढ़िए –Google Pixel 6a हुआ सस्ता, 10 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका! जानें Deals
हैकिंग करने का तरीका
गूगल सर्च पर अगर आप हैकिंग करने का तरीका सीखते हैं या फिर इसके बारे में बार-बार सर्च करते हैं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। इस तरह की सर्चिंग से आपको जेल जाना पड़ सकता है। इसके अलावा आप पर भारी जुर्माना भी हो सकता है।
हिंसा से जुड़ा कंटेंट
गूगल सर्च पर बार-बार हिंसा से जुड़ा कंटेंट सर्च करना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। इस तरह की चीजें बार-बार सर्च करने पर आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आपके खिलाफ किसी तरह का सख्त कानूनी कदम उठाया जा सता है।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
19 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
20 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
23 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines