हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Google Meet का नया अपडेट, ऑटोमैटिक फ्रेमिंग और स्पीच ट्रांसक्रिप्शन, यहां जानें सब कुछ

विज्ञापन
गूगल मीट प्रतीकात्मक फोटो

Google Meet: गूगल लगातार अपनी सेवाओं में अपडेट करता रहता है। उपभोक्ताओं की जरूरत और नई तकनीक के साथ वह अपने एप व अन्य प्रोडक्टस में नए फीचर्स जोड़ता रहता है। गूगल के पास अपने दो वीडियो-कॉलिंग प्लेटफॉर्म हैं। जो हैं Google Meet और Google Duo.

आपको यह लाभ होगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल मीट में जल्द ही नया अपडेट आने वाला है। यह अपडेट होगा ऑटोमैटिक फ्रेमिंग और स्पीच ट्रांसक्रिप्शन। अब आपको सरल भाषा में बतातें हैं कि यह दोनों होते क्या हैं और अगर आप गूगल मीट का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको क्या लाभ मिलने वाला है।

अभी पढ़ें – Motorola Moto E22s की हुई भारत में एंट्री, जानें कीमत से लेकर सबकुछ

विज्ञापन

ऑटोमैटिक फ़्रेमिंग क्या है

पहले बात करते हैं ऑटोमैटिक फ़्रेमिंग फीचर की। इस फीचर में गूगल मीट पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के दौरान फ्रेम रेट अपने अनुसार सेट हो जाएगा। यानि जब आप लोगों से बात कर रहे होंगे तो अन्य सभी लोग फ्रेम में समान रूप से दिखाई देंगे। इसके साथ यह नया फीचर यूजर्स के फ्रेम में चेहरे पर ज़ूम इन करने की भी सुविधा देगा।

ऐसे काम करेगा

जानकारी के मुताबिक यह फीचर केवल एक बार वीडियो कॉल की शुरुआत में ही काम करेगा ताकि मीट के दौरान कोई मोशन डिस्ट्रैक्शन न हो। वैसे इसके बाद भी आपके पास सेटिंग में जाकर किसी भी समय वीडियो को मैन्युअल रूप से रीफ्रेम करने का विकल्प होगा। यह फीचर डिफ़ॉल्ट रूप से बंद हो जाएगा। हालांकि इसे मीटिंग के बीच में यूजर्स इनेबल कर सकता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Diwali पर सस्ते दामों में मिलेगी फ्लाइट की टिकट, बस करना होगा ये छोटा-सा काम

2 नवंबर से उपलब्ध

यह फीचर 2 नवंबर से यूजर्स के लिए उपलब्ध होने लगेगा। कंपनी के मुताबिक मीटिंग होस्ट गृगल मीट हार्डवेयर डिवाइस का उपयोग करते हुए ब्रेकआउट रूम के लिए कॉन्फ़्रेंस रूम असाइन करने में सक्षम होंगे। इसके ज़रिए, मीटिंग में शामिल सभी लोग चाहे वे ऑफिस के बाहर हो या ऑफिस से हों कोलैबोरेटिव वर्किंग सेशन में इंगेज हो सकेंगे।

विज्ञापन

स्पीच ट्रांसक्रिप्शन फीचर क्या है

इस सब के अलावा कॉल के दौरान स्पीच ट्रांसक्रिप्शन फीचर भी उपलब्ध होगा। इसमें मीट के दौरान वीडियो मीटिंग को गृगल डॉक फ़ाइल में ट्रांसक्रिप्ट कर देगा। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि ट्रांसक्राइब की गई फाइल को फिर गूगल ड्राइव में होस्ट ‘मीट रिकॉर्डिंग्स’ फोल्डर में सेव हो जाएगी। फिलहाल, ट्रांसक्रिप्शन केवल अंग्रेजी में उपलब्ध होगा।

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola