Oppo ने अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Oppo A58 5G को मार्केट में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में प्रीमियम स्मार्टफोन वाले सभी फीचर्स दिए जा रहे हैं। इस स्मार्टफोन को आप 20 हजार रुपए से भी कम में खरीद सकते हैं। जानिए इस फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में
ये हैं Oppo A58 5G के फीचर्स
यह एक फ्लैट फ्रेम डिजाईन वाला स्मार्टफोन है। इसके रियर पैनल में मैट फिनिश दी गई है जो इसे एक अलग लुक देती है। फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है जो इसे सुपरफास्ट बनाता है। यह फोन Android के लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर काम करता है।
अभी पढ़ें – नया Oppo A58 5G मार्केट में लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स, कीमत भी कम
नए Oppo A58 में 8GB LPPDDRx रैम के साथ 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढा़या जा सकता है।
फोन में 1612×720 पिक्सल की फुल एचडी प्लस वाली 6.56 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है जो 269 PPI और 90 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई और USB C टाइप सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंच सेंसर भी दिया गया है।
यदि फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअल दिया गया है। प्राइमरी सेंसर के रूप में 50MP का कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ आता है, साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर कैमरा मिलता है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। शानदार सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo A58 5G का बैटरी बैकअप
फोन में 500mAh कैपेसिटी वाली बैटरी दी गई है जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ वायर्ड इयरफोन्स भी फ्री में मिल रहे हैं।
अभी पढ़ें – Cheapest Laptop: सिर्फ 4500 रुपए में खरीदें Asus Chromebook! ये हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
क्या है नए Oppo A58 5G की कीमत
इस फोन को अभी कंपनी ने चीन के मार्केट में लॉन्च किया है। नया स्मार्टफोन तीन रंग ब्रीज पर्पल, स्टार ब्लैक और ट्रैंक्विल सी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत चीन में 1699 युआन (भारतीय मुद्रा में लगभग 19,132 रुपए) रखी गई है। फोन की सेल 10 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। हालांकि अभी तक कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा और उसकी कीमत क्या रखी जाएगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
14 mins agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
16 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
18 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
20 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
22 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines