नोकिया ने भारत में अपना नया बजट फोन Nokia C32 Smartphone लॉन्च कर दिया है। यह फोन मार्केट में दो वेरिएंट्स में उतारा गया है और दोनों में ही 7GB रैम दी जा रही है। इनकी ब्रिकी आज से ही आरंभ कर दी गई है। फोन में लेटेस्ट Android 13 OS दिया गया है। नए स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह फोन देश में मौजूद सस्ते स्मार्टफोन सेगमेंट को टारगेट करते हुए मार्केट में उतारा गया है।
नए Nokia C32 स्मार्टफोन में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नए फोन में 6.25 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ मजबूत ग्लास बैक, डुअल-टोन फिनिश दी जा रही है। फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है, दोनों की रैम 7जीबी होगी परन्तु एक में स्टोरेज 64जीबी और दूसरे में 128जीबी दी जा रही है। फोन में 3GB एक्सटेंडेट वर्चुअल रैम भी दी जा रही है। एचएमडी ग्लोबल के वीपी-इंडिया और एपीएसी रवि कुंवर ने एक बयान में कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह जितनी तस्वीरें लेता है, उतनी ही अच्छी दिखती है।
यह भी पढ़ें: Motorola Razr 40 Ultra 1 जून को होगा लॉन्च, पहले ही सामने आई कीमत और अन्य डिटेल्स!
फोन में शानदारी फोटोग्राफी और वीडियो का आनंद लेने के लिए 50MP का AI डुएल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी लेने के लिए और वीडियो कॉल के लिए 8GB का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। एचएमडी ग्लोबल के वीपी-इंडिया और एपीएसी रवि कुंवर ने एक बयान में कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह जितनी तस्वीरें लेता है, उतनी ही अच्छी दिखती है। फोन में IP 52 रेटेड सिक्योरिटी फीचर भी दिया गया है जो Nokia C32 स्मार्टफोन को रोजमर्रा की लाइफ में गिरने और टूटने-फूटने से बचाता है।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 40: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 SoC के साथ भारत में लॉन्च
9,500 रुपए से भी कम दाम में खरीद पाएंगे
नोकिया का नया सी32 स्मार्टपोन तीन कलर वैरिएंट्स चारकोल, ब्रीजी मिंट और बीच पिंक में आता है। फोन को 7जीबी प्लस 64जीबी और 7जीबी प्लस 128 जीबी स्टोरेज और मेमोरी कॉन्फिगरेशन के साथ खरीदा जा सकेगा। 64GB वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए तथा 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपए रखी गई है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
5 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
6 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
22 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines