इंस्टाग्राम ऐप लॉक्ड रील्स नामक एक नए फीचर के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा है। इससे वीडियो क्रिएटर्स एक सीक्रेट कोड के जरिए एक्सेस किए जाने वाले एक्सक्लूसिव कंटेंट को शेयर कर सकेंगे। इस नए फीचर का मुख्य उद्देश्य लोगों को इंस्टाग्राम पर इंगेज होने के लिए बढ़ावा देना और क्रिएटर्स को अपने सबसे लॉयल फॉलोअर्स से कनेक्ट रहने का एक अनूठा तरीका प्रदान करना है।
इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए देगा सीक्रेट कोड
बता दें कि सोशल मीडिया का दौर चल रहा है। इंस्टाग्राम ऐप को लगभग 24.39% लोग हर महीने उपयोग करते हैं, जो पूरी दुनिया में लगभग 8.2 बिलियन आबादी का चौथा हिस्सा है।इस आबादी के लिए इंस्टाग्राम ने लॉक्ड रील्स नामक एक फीचर बनाया है, जिस पर एक्सपेरिमेंट चल रहा है।
अगर प्रयोग सफल रहा तो जल्दी ही फीचर को लॉन्च कर दिया जाएगा। इंस्टाग्राम के लॉक्ड रील्स फीचर के लिए यूजर्स को एक सीक्रेट कोड दर्ज करना होगा, जिसके लिए क्रिएटर को हिंट भी मिलेगा, ताकि कंटेंट को अनलॉक किया जा सके। उदाहरण की बात की जाए तो जैसे कोई क्रिएटर मेरे नाम या मेरा जन्मदिन जैसे संकेत का उपयोग करके ऐसे फॉलोअर्स के साथ एक्सक्लूसिव वीडियो को आसान एवं अच्छा कर सकता है।
पहले भी हो चुका है एक्सपेरिमेंट
जानकारी के लिए बता दें कि पहले भी इंस्टाग्राम ने एक फीचर का एक्सपेरिमेंट किया था। अगर फीचर की बात की जाए तो इंस्टाग्राम के डिजाइन अकाउंट ने हाल ही में कैप्शन में पहले हैशटैग कै रिफरेन्स देते हुए लॉक्ड रील्स शेयर करने वाले फीचर का एक्सपेरिमेंट किया था। इस फीचर के साथ सही कोड दर्ज करने पर यूजर्स को अकाउंट की आगामी थ्रेड्स प्रोफाइल की घोषणा करने वाले एक एनिमेटेड बैनर के साथ वेलकम किया गया।
रेगुलर यूजर्स के लिए भी फीचर
यह फीचर खास कर क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर और ब्रांड के लिए यूजफुल हो सकता है, जो प्रमोशन, प्रोडक्ट या एक्सक्लूसिव कैंपन शुरू करना चाहते हैं। यह रेगुलर यूजर्स को अपने दोस्तों के साथ कंटेंट शेयर करने का अलग ही मजा प्रदान करता है, लेकिन कुछ यूजर्स के लिए यह बाधा बन सकता है। यह फीचर कैजुअल स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस में रुकावट बन सकता है। इंस्टाग्राम के द्वारा लॉक किए गए रील्स फीचर पर ऑफिशियली कोई भी कमेंट नहीं कर पाएगा, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इसे कब रोल आउट किया जाए।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines