New Calling Scam in India: ‘नमस्कार ये दूरसंचार विभाग है आपका SIM दो घंटे के अंदर बंद हो जाएगा अधिक जानकारी के लिए 9 दबाएं’ बस यहीं से होती है इस नए स्कैम की शुरुआत। जी हां, आजकल स्कैमर्स इसी तरह से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। यह एक बड़ा स्कैम है जो इन दिनों तेजी से फैल रहा है। ठग आपके पैसे चुराने के लिए तरह-तरह के नए तरीके खोज रहे हैं और यह उनका ताजा हथकंडा है। क्या आप जानते हैं कि यह स्कैम कैसे काम करता है और इससे कैसे बचा जा सकता है? आइए विस्तार से जानते हैं…
इस तरह चल रहा है ये स्कैम
दअसल इस नए स्कैम में सबसे पहले आपको एक अनजान नंबर से कॉल आती है जो सुनकर ऐसा लगता है कि दूरसंचार विभाग द्वारा की गई गई है। कॉल की शुरुआत होती है और कहा जाता है कि आपका नंबर 2 घंटे के अंदर बंद हो जाएगा। ऐसे में कुछ लोग एकदम से घबरा जाते हैं और बताए गए स्टेप्स को फॉलो करने लगते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।
KYC का नाम पर लग सकता है चूना
कॉल में आपको 9 दबाने के लिए कहा जाएगा जिसके बाद आपकी बात एक स्कैमर से होगी जो आपको KYC के नाम पर चूना लगा सकता है। ये स्कैमर SIM को एक्टिव रखने के लिए आपसे कई तरह की बातें करेगा और अंत में आपसे कुछ डिटेल्स शेयर करने के लिए कहेगा। KYC का नाम पर स्कैमर्स आपसे आपके बैंक डिटेल्स भी मांगेगा। इसलिए अगर आपको भी ऐसी कोई कॉल आए तो तुरंत इसे काट दें और नंबर को ब्लॉक कर दें।
ये भी पढ़ें : Google और Samsung के बाद ‘पुष्पा’ स्टाइल एंट्री लेगा Apple
इस तरह के Scam से कैसे बचें?
अनजान कॉल और मैसेज से सावधान रहें: अगर आपको किसी अनजान नंबर से कॉल या मैसेज आता है जो दूरसंचार विभाग का दावा करता है, तो सावधान रहें।
पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें: कभी भी अपना पिन, ओटीपी, बैंक अकाउंट नंबर या अन्य पर्सनल डिटेल्स किसी को भी शेयर न करें, भले ही वे दूरसंचार विभाग से होने का दावा करें।
थर्ड-पार्टी ऐप्स से दूर रहें: दूरसंचार विभाग कभी भी आपको कोई थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहेगा। अगर कोई ऐसा करने के लिए कहता है, तो यह एक स्कैम हो सकता है।
सस्पीशियस लिंक्स पर क्लिक न करें: अगर आपको कोई सस्पीशियस लिंक मिलता है, तो उस पर क्लिक न करें। यह आपको फिशिंग वेबसाइट पर ले जा सकता है जो आपकी पर्सनल डिटेल्स चुरा सकती है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
20 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
22 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines