3 महीने में 2 करोड़ डाउनलोड! क्या है New Aadhaar App का फायदा, क्यों बना लोगों की पसंद

New Aadhaar App लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है. अब मोबाइल नंबर अपडेट करने से लेकर पता बदलने तक कई जरूरी काम घर बैठे हो रहे हैं. यही वजह है कि लॉन्च के सिर्फ 3 महीने में ही इस ऐप को 2 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं.

New Aadhaar App.jpg

3 महीने में 2 करोड़ से ज्यादा लोग ने डाउनलोड किया नया आधार ऐप. (News24 GFX)

विज्ञापन

New Aadhaar App Downloads: आधार से जुड़े कामों के लिए पहले लोगों को लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं या आधार सेंटर के कई चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन अब New Aadhaar App ने यह काम काफी आसान बना दिया है. यही वजह है कि लॉन्च के सिर्फ तीन महीनों के भीतर ही इस ऐप को 2.1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. लोग तेजी से इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि अब कई जरूरी आधार सेवाएं सीधे मोबाइल पर मिल रही हैं.

घर बैठे हो रहे आधार से जुड़े जरूरी काम

New Aadhaar App आने के बाद लोगों को छोटी-छोटी अपडेट्स के लिए बाहर जाने की जरूरत काफी कम हो गई है. अब यूजर्स घर बैठे ही Aadhaar Mobile Number Update और Aadhaar Address Update जैसे जरूरी काम आसानी से कर पा रहे हैं. इससे समय की बचत भी हो रही है और प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान बन गई है.

विज्ञापन

लाखों लोगों ने कराया मोबाइल नंबर और पता अपडेट

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, अब तक 28 लाख से ज्यादा लोगों ने इस ऐप की मदद से अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है. वहीं करीब 6 लाख लोगों ने अपने आधार में पता अपडेट करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल किया है. खास बात यह है कि लोग ये काम कभी भी और कहीं से भी कर सकते हैं.

डिजिटल पहचान को आसान बनाने के लिए तैयार हुआ ऐप

New Aadhaar App को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स अपनी डिजिटल पहचान हमेशा अपने साथ रख सकें. इस ऐप के जरिए आधार को दिखाना, शेयर करना और वेरिफाई करना काफी आसान हो गया है. यही वजह है कि लोगों का भरोसा इस ऐप पर तेजी से बढ़ रहा है.

ऐप में मिलते हैं कई एडवांस फीचर्स

इस ऐप में कई आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें फेस वेरिफिकेशन के जरिए पहचान साबित करने की सुविधा मिलती है. इसके अलावा यूजर्स एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक कर सकते हैं. ऐप में ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखने का ऑप्शन भी मिलता है. साथ ही QR-बेस्ड एडिटेबल कॉन्टैक्ट कार्ड की सुविधा दी गई है, जिसे डिजिटल विजिटिंग कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

New Aadhaar App के बड़े फायदे

  • घर बैठे मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की सुविधा.
  • आधार सेंटर जाने की जरूरत कम हुई.
  • फेस वेरिफिकेशन के जरिए आसान पहचान.
  • एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक.
  • ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखने का ऑप्शन.
  • QR-बेस्ड डिजिटल कॉन्टैक्ट कार्ड की सुविधा.
  • समय और मेहनत दोनों की बचत.
  • कहीं से भी और कभी भी आधार सेवाओं का इस्तेमाल करने की सुविधा.

ये भी पढ़ें- Aadhaar Card Update Rule: आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर बदलना हुआ अब आसान; जानें ये तरीका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ