हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Netflix यूजर्स सावधान! इस नए स्कैम से मिनटों में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

Netflix यूजर्स को निशाना बनाकर नया स्कैम तेजी से फैल रहा है. एक मैसेज और एक क्लिक आपकी पूरी बैंक डिटेल हैक कर सकता है. अगर आपने भी ऐसा कोई लिंक देखा है, तो सावधान हो जाएं- ये छोटी गलती आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है.

विज्ञापन
Netflix के नाम पर बड़ा स्कैम!

Netflix Scam Alert: अगर आप Netflix इस्तेमाल करते हैं, तो अब थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. इन दिनों एक नया ऑनलाइन स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें साइबर ठग Netflix के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. पहली नजर में ये मैसेज बिल्कुल असली लगते हैं, लेकिन एक छोटी सी गलती आपकी मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है.

कैसे काम रहा ये नया स्कैम

इस फ्रॉड में यूजर्स को एक मैसेज भेजा जाता है, जो देखने में Netflix का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जैसा लगता है. इसमें लिखा होता है कि आपका पेमेंट फेल हो गया है या आपका अकाउंट बंद होने वाला है. इसके साथ एक लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है.

लिंक पर क्लिक करते ही क्या होता है?

जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं, आप एक नकली वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं. यह वेबसाइट बिल्कुल Netflix जैसी दिखती है, जिससे लोगों को शक नहीं होता. यहां आपसे बैंक डिटेल, कार्ड नंबर या OTP मांगा जाता है, और यहीं पर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं.

विज्ञापन

ऐसे पहचानें फेक मैसेज

अगर मैसेज में जल्दी-जल्दी पेमेंट अपडेट करने का दबाव बनाया जा रहा है या Account Suspended जैसे डराने वाले शब्द इस्तेमाल किए गए हैं, तो समझ जाइए कुछ गड़बड़ है. इसके अलावा अगर मैसेज में Dear User जैसा जनरल नाम लिखा हो या लिंक अजीब लगे, तो यह फेक हो सकता है.

मैसेज मिलने पर क्या करें

अगर आपको ऐसा कोई मैसेज मिलता है, तो सबसे पहले उस पर भरोसा न करें और दिए गए लिंक पर बिल्कुल क्लिक न करें. अगर अपने अकाउंट को लेकर कोई शक हो, तो सीधे Netflix की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाकर ही चेक करें.

विज्ञापन

अपनी जानकारी को ऐसे रखें सुरक्षित

कभी भी अपनी बैंकिंग या कार्ड डिटेल किसी अनजान वेबसाइट पर न डालें. असली कंपनियां आपसे इस तरह की जानकारी मैसेज के जरिए नहीं मांगतीं. थोड़ा सतर्क रहकर आप इस तरह के स्कैम से आसानी से बच सकते हैं.

गलती होने पर तुरंत करें ये काम

अगर आपने गलती से उस लिंक पर क्लिक कर दिया है, तो घबराएं नहीं. सबसे पहले अपने Netflix अकाउंट और बैंकिंग ऐप्स के पासवर्ड तुरंत बदल दें. अगर आपने कार्ड या बैंक डिटेल डाल दी है, तो बिना देर किए अपने बैंक से संपर्क करें और कार्ड ब्लॉक करवा दें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WhatsApp ला रहा कमाल का फीचर! अब शोर में भी कॉल पर क्रिस्टल क्लियर सुनाई देगी आपकी आवाज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola