Netflix Offering Content for Free: क्या आप भी नेटफ्लिक्स पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी जल्द ही चुनिंदा देशों में एक फ्री, Ad-Supported टियर शुरू करने की प्लानिंग कर रही है, जिसका मतलब है कि आप जल्द ही फ्री में नेटफ्लिक्स का मजा ले पाएंगे। जो कंपनी की स्ट्रेटेजी में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा। ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार नया टियर यूरोप और एशिया की ऑडियंस के लिए आ सकता है। हालांकि अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है कि क्या ये बदलाव भारत में होगा या नहीं।
पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं
चूंकि कंपनी ने अभी तक विज्ञापनों के साथ कोई फ्री प्लान पेश नहीं किया है, इसलिए संभावना है कि यह भारत में आ सकता है। अगर यह भारत में आता है, तो यूजर्स को नेटफ्लिक्स कंटेंट देखने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी और वे विज्ञापन के साथ नेटफ्लिक्स पर कुछ भी फ्री में देख पाएंगे।
नहीं मिलेगा सारा कंटेंट
हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नेटफ्लिक्स अभी सिर्फ इस बारे में बात कर रहा है। कंपनी ने पहले केन्या में एक फ्री सर्विस की टेस्टिंग की थी, जिसमें लिमिटेड कंटेंट को सेलेक्ट किया गया था, हालांकि बाद में उसे बंद कर दिया गया था। फ्री टियर में भी इसी तरह का मॉडल कंपनी अपना सकती है, जो एक रिस्ट्रिक्टेड लाइब्रेरी ऑफर करता है।
ये भी पढ़ें : गजब ऑफर! Foldable फोन आ गया 35 हजार से कम में, देखें जबरदस्त ऑफर
Netflix ने किए कई बदलाव
कंपनी ऐसे समय में ये बदलाव कर रही है जब नेटफ्लिक्स तेजी से कॉम्पिटिटिव लैंडस्केप में आगे बढ़ रहा है। हाल के वर्षों में इसने Disney+, Amazon Prime Video और HBO Max जैसे प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर दी है। वहीं, अब आगे बने रहने के लिए Netflix कई बदलाव कर रहा है, जिसमें पासवर्ड शेयरिंग के खिलाफ नए नियम और कई बार सब्सक्रिप्शन की कीमतों में बढ़ोतरी शामिल है। इतना ही नहीं कंपनी ने 2022 में, Ad-सपोर्टेड टियर की शुरुआत करते हुए बजट प्लान ढूंढ रहे यूजर्स को भी अपने साथ जोड़ लिया।
Netflix के सस्ते प्लान
Disney+ Hotstar और Zee5 जैसे प्लेटफॉर्म यूजर्स को पहले ही कुछ फ्री कंटेंट दे रहे हैं, लेकिन इसके लिए आपको एड्स देखने पड़ते हैं। दूसरी ओर Netflix पहले से ही भारत में सबसे कम कीमतों पर प्लान ऑफर कर रहा है। भारत में इसकी बेसिक मोबाइल प्लान की कीमत 149 रुपये से शुरू होती है और प्रीमियम मंथली प्लान 649 रुपये तक जाता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
9 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
11 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
13 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines