Netflix New Feature: कई बार जब हम Netflix पर कोई नया शो या सीरीज देख रहे होते हैं और किसी खास मोमेंट को कैप्चर करने की सोचते हैं तो Netflix स्क्रीन को ब्लैक कर देता है। दरअसल, कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग को ब्लॉक किया हुआ है लेकिन अब नए अपडेट के साथ कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है और खास Moments नाम का एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से अब आप अपने फोन से ही फिल्म और शो के अपने पसंदीदा सीन को कैप्चर, सेव और शेयर कर सकते हैं।
इन यूजर्स को मिला फीचर
अब तक, नेटफ्लिक्स ने यूजर्स को स्क्रीनशॉट लेने से रोक रखा था। जब भी आप कोई सीन कैप्चर करने की कोशिश करते, तो बस एक ब्लैक स्क्रीन दिखाई देती। यह कंटेंट शेयरिंग रोकने का एक तरीका था, लेकिन Moments फीचर के साथ, नेटफ्लिक्स ने इसे पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। दुनिया भर के iOS यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं और अगले कुछ हफ्तों में Android यूजर्स को भी यह सुविधा मिल जाएगी।
Moments कैसे काम करता है?
कल्पना करें कि आप “Bridgerton” सीरीज देख रहे हैं और कॉलिन और पेनेलोप के बीच का कोई सीन कैप्चर करना चाहते हैं, तो अब आपको किसी जुगाड़ की जरूरत नहीं है, बस स्क्रीन के नीचे दिए गए Moments बटन पर टैप करें। यह सीन तुरंत आपके “My Netflix” टैब में सेव हो जाएगा, जिससे आप इसे बाद में आसानी से फिर से देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स ने इसे और भी सुविधाजनक बनाया है, जब भी आप कोई एपिसोड या मूवी फिर से देखेंगे, आप सीधे अपने सेव किए गए पलों पर पहुंच सकते हैं।
शेयर करना भी बेहद आसान
एक बार सीन सेव हो जाने के बाद, आप उसे सीधे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं, चाहे वह इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या कोई और प्लेटफॉर्म। सबकुछ आपको “My Netflix” टैब में मिल जाएगा। नेटफ्लिक्स का उद्देश्य है कि Moments फीचर यूजर्स को उनके पसंदीदा सीन अपने दोस्तों के साथ शेयर करने में मदद करेगा। खासकर “Squid Game” के दूसरे सीजन जैसी बड़ी रिलीज के समय तो ये फीचर काफी यूजफुल होगा।
ये भी पढ़ें : लो भाई अब तो कॉल उठाने की भी जरूरत नहीं… Google ने कर दिया कमाल
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
10 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines