Netflix Drop Support for Old Apple TV: क्या आप भी TV पर नेटफिल्क्स यूज करते हैं तो आपकी टेंशन बढ़ने वाली है क्योंकि कंपनी एप्पल टीवी के 2nd और 3rd जनरेशन पर नेटफ्लिक्स का सपोर्ट बंद करने जा रही है, जिसका मतलब है कि आप इस टीवी पर अब नेटफ्लिक्स का मजा नहीं ले पाएंगे। Reddit पर किए गए दावों के अनुसार, पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix जल्द ही पुराने Apple TV मॉडल के लिए सपोर्ट खत्म कर सकता है।
कंपनी का नए मॉडल पर ज्यादा फोकस
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई पुरानी जनरेशन के मॉडल के लिए सपोर्ट बंद करने के बारे में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से ईमेल मिलने की बात कही है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि Netflix नए मॉडल पर ज्यादा फोकस कर रहा है और लेटेस्ट फीचर्स ऑफर करने की तयारी में है। हाल ही में कंपनी ने रीडिजाइन किए गए आइकन और एक नई होम स्क्रीन जैसे कई बदलाव किए हैं।
31 जुलाई से नहीं कर पाएंगे यूज
रेडिट पर एक पोस्ट में एक यूजर ने Netflix से एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें पुराने Apple TV मॉडल के लिए सपोर्ट खत्म होने की जानकारी दी गई है। शेयर किए डिटेल्स के अनुसार, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 31 जुलाई से Apple TV (2nd GEN) और Apple TV (3rd GEN) के लिए सपोर्ट बंद कर देगा।
ये भी पढ़ें- Sasta Data Recharge! सिर्फ 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट
क्या है बंद करने की वजह?
एप्पल टीवी का 2nd जनरेशन साल 2010 में पेश किया गया था जो 720 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। वहीं, साल 2012 में लॉन्च हुआ एप्पल TV भी 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन ऑफर करता है। कंपनी ने ये दोनों टीवी बिना tvOS के लॉन्च किए थे। इनमें आपको पहले से ही प्री-इंस्टॉल्ड ऐप मिलते हैं। अगर आप भी अभी तक इस टीवी का यूज कर रहे हैं तो अब इसे अपग्रेड करने का वक्त आ गया है।
हार्डवेयर हुआ खराब तो…
जानकारी के अनुसार, एप्पल ने इन जनरेशन को ‘Obsolete’ कैटेगरी में रखा है जिसका मतलब है कि एप्पल ने इस TV की सेल बंद कर दी है और 7 साल बाद अब हार्डवेयर सर्विस को भी पूरी तरह से बंद किया जा रहा है। इसके अलावा, नेटफ्लिक्स ने सैमसंग और Vizio के पुराने टीवी के लिए भी सपोर्ट बंद कर दिया है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
21 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
23 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines