Netflix Could Increase Price of Standard Plan: ऐसा लग रहा है कि नेटफ्लिक्स इस साल के अंत तक अपने चुनिंदा प्लान की कीमतें बढ़ा सकता है। स्लैशडॉट की रिपोर्ट के अनुसार, जेफरीज नाम की एक रिसर्च फर्म ने ये दावा किया है कि नेटफ्लिक्स तीन कारणों से Q4 या दिसंबर 2024 तक अपने स्टैंडर्ड और Ad-सपोर्टेड प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…
2024 के अंत तक बढ़ेंगी कीमतें?
बता दें कि नेटफ्लिक्स के स्टैंडर्ड प्लान की कीमत जनवरी 2022 में बढ़ाई गई थी, इसलिए अब लग रहा है कि कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं। कहा जा रहा है कि ये इंडस्ट्री की तुलना में सबसे कम संभव कीमत पर Ad-सपोर्टेड प्लान भी पेश कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर लाइव स्पोर्ट्स भी जोड़ा है। रिसर्च फर्म का कहना है कि यही कारण हैं कि नेटफ्लिक्स 2024 के अंत तक कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकता है।
पिछले साल महंगे हुए थे प्लान
इससे पहले नेटफ्लिक्स ने अक्टूबर 2023 में केवल अपने बेसिक और प्रीमियम प्लान की कीमतों में वृद्धि की थी। हालांकि, रिसर्च फर्म का दावा है कि नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान को हटा भी सकता है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि नए प्लान्स 2025 में पेश किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : इन 35 स्मार्टफोन में अब नहीं चलेगा WhatsApp; कहीं आपका फोन तो इस लिस्ट में नहीं, जानें
प्लेटफॉर्म पर सुधार बढ़ोतरी की वजह
इसके अलावा, नेटफ्लिक्स ने पहले कहा था (2025 में WWE रॉ की घोषणा के बाद) कि यह मेंबर्स से प्लेटफॉर्म में किए जाने वाले सुधारों के लिए थोड़ा एक्स्ट्रा चार्ज कर सकता है। इसलिए, कीमतों में बढ़ोतरी की ये खबर सच हो सकती है, लेकिन अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। फिलहाल इसकी भी कोई जानकारी नहीं है कि भारत में भी कीमतें बढ़ेंगी या नहीं।
आ रहे हैं ये नए शो और सीरीज
रिसर्च फर्म का कहना है कि नेटफ्लिक्स इस पूरे साल में साल के अंत में कीमतें बढ़ाने के लिए खुद को तैयार कर रहा है। दिसंबर/2025 में क्रिसमस NFL गेम, 26 दिसंबर को स्क्विड गेम 2 जिसका सीजन 1 अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला नेटफ्लिक्स शो रहा है, जनवरी 2025 से शुरू होने वाला WWE रॉ और 2025 में आने वाला स्ट्रेंजर थिंग्स 5 कीमतों में वृद्धि का कारण बन सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
11 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
13 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
15 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
18 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines