Netflix Affordable Ad-Supported Subscription: नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर्स के लिए नया एड सपोर्टेड बेसिक प्लान पेश किया है, जो अगले महीने यानी नवंबर से शुरू होगा। नेटफ्लिक्स अपने नए ‘बेसिक विद ऐड्स’ प्लान को शुरुआत में केवल 12 देशों में रोल आउट करेगा।
इन देशों में ब्राजील (Brazil), जर्मनी (Germany), कनाडा (Canada), यूएस (US), फ्रांस (France), ऑस्ट्रेलिया (Australia), इटली (Italy), स्पेन (Spain), कोरिया (Korea), मैक्सिको (Mexico), यूके (UK) और जापान (Japan) शामिल हैं। आइए नेटफ्लिक्स के किफायती एड सपोर्ट सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत, फीचर्स और अन्य जानकारी जानते हैं।
अभी पढ़ें – Flipkart पर मिल रहा है 70 हजार का iPhone 13 मात्र 40 हजार रुपये में! आज ही लूट लें मौका
Netflix Basic with Ads Plan Price
नेटफ्लिक्स के नए ‘बेसिक विद ऐड्स’ प्लान की कीमत यूएस में 6.99 डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 575 रुपये है। नेटफ्लिक्स ने अभी तक भारत में ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं की है। फिलहाल भारत में नेटफ्लिक्स का स्टैंडर्ड प्लान बेसिक से बेहतर 500 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।
कब और कहां आएगा नेटफ्लिक्स का नया एड प्लान?
- कनाडा और मेक्सिको में 1 नवंबर से शुरू है।
- ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी में 3 नवंबर से शुरू है।
- इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में भी 3 नवंबर से शुरू है।
- स्पेन में 10 नवंबर से शुरू है।
Netflix Basic with Ads plan information
नेटफ्लिक्स के मुताबिक इस नए प्लान के फायदे इसके मौजूदा बेसिक प्लान की तरह ही होंगे लेकिन इसमें कुछ बदलाव होंगे जिससे इसकी कीमत में कमी आएगी। यूएस में नेटफ्लिक्स के बेसिक विद एड प्लान की कीमत $6.99 और बेसिक प्लान की कीमत $9.99 है।
अभी पढ़ें – 5G की सेवा लेने के बाद तेजी से खत्म हो रहा है आपका डेटा? इसे बचाने के लिए अपनाएं यह टिप्स!
Netflix Basic with Ads plan Features
- दोनों प्लान पर केवल 1 कनेक्टेड डिवाइस का यूज कर पाएंगे।
- बेसिक विद ऐड प्लान पर कुछ शोज और मूवीज सपोर्ट नहीं करेंगी।
- बेसिक विद ऐड प्लान में हर घंटे 4 से 5 मिनट के एड शोज मिलेंगे।
- नए एड-बेस्ड बेसिक प्लान में टीवी या मूवी शो डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।
Netflix Basic with Ads plan Benefits
बेसिक विद ऐड प्लान के बेनिफ्ट्स की अगर बात करें तो इसमें पर्सनलाइज्ड यूजर एक्सपीरियंस, कंटेंट और कनेक्टेड डिवाइस बेसिक प्लान के जैसी ही होगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
6 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
8 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
10 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
13 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines