सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (Meta) से जुड़े कथित चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSEAM) के ऐड मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने जांच का फैसला किया है. आयोग ने इस मामले में मेटा से जवाब मांगे जाने के बाद अब तथ्यों की पड़ताल के लिए औपचारिक जांच शुरू करने का निर्णय लिया है. इसी सिलसिले में मेटा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और अधिकारी को 9 सितंबर को आयोग के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया है.
NCPCR ने मामले पर लिया स्वत: संज्ञान
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मामला BBC Eye की एक मीडिया रिपोर्ट से सामने आया था. रिपोर्ट में मेटा के प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर बाल यौन शोषण और दुरुपयोग से जुड़े कंटेंट के ऐड्स का आरोप लगाया गया था. रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए NCPCR ने 3 जुलाई 2026 को स्वत: संज्ञान लिया था. इसके बाद आयोग ने मेटा को नोटिस जारी कर मामले में स्पष्टीकरण मांगा. मेटा ने आयोग के नोटिस का जवाब करीब एक सप्ताह बाद दाखिल किया. हालांकि, कंपनी की ओर से दिए गए जवाब के बाद NCPCR ने मामले को यहीं खत्म नहीं किया.
यह भी पढ़ें: अब WhatsApp से भरे बिजली, गैस, पानी और इंश्योरेंस के बिल, जानें कैसे काम करेगा ये फीचर
9 सितंबर को होगी अहम सुनवाई
आयोग ने उपलब्ध जानकारी और मेटा के जवाब पर विचार करने के बाद अब पूरे मामले की फैक्चुअल जांच कराने का फैसला किया है. NCPCR की कार्रवाई अब अगले चरण में पहुंच गई है. आयोग ने मेटा के अधिकारियों को तलब किया है. माना जा रहा है कि उनसे प्लेटफॉर्म पर कथित CSEAM से संबंधित विज्ञापनों की मौजूदगी, उनकी पहचान और निगरानी की प्रक्रिया और ऐसी कंटेंट को रोकने के लिए कंपनी की ओर से अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बच्चों की सुरक्षा के लिए मेटा लाया कड़े नियम, 18 से कम उम्र वालों के स्क्रीन टाइम पर लगेगी रोक
बच्चों के लिए सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण
गौरतलब है कि बच्चों से संबंधित यौन शोषण सामग्री को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी लंबे समय से वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय रही है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसे कंटेंट का प्रमोशन बच्चों की सुरक्षा और ऑनलाइन वातावरण को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है. भारत में NCPCR बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े मामलों की निगरानी करता है और ऐसे मामलों में संबंधित संस्थाओं से जवाब मांग सकता है. 9 सितंबर को होने वाली कार्यवाही में कंपनी की ओर से दिए गए जवाब और आयोग के सवाल इस मामले की आगे की दिशा तय कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
15 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
20 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
22 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines