National Tourism Day 2024: दुनियाभर में भारतीय पर्यटन स्थल को परिचित करने के उद्देश्य से हर साल 25 जनवरी को नेशनल टूरिज्म डे (National Tourism Day 2024) मनाया जाता है। आज यानी 25 जनवरी 2024 को भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। 26 जनवरी से लगातार 3 दिनों की छुट्टियां हैं, 26 जनवरी को रिपब्लिक डे (Republic Day 2024), 27 जनवरी को शनिवार (Saturday) और 28 जनवरी को रविवार (Sunday) है।
अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में जान लीजिए जिससे आपका सफर आरामदायक बन सकता है। आज हम आपके लिए कुछ ट्रैवल गैजेट्स लेकर आए हैं जिसे आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आइए बेस्ट 4 ट्रैवल गैजेट्स (Best Travel Gadgets) के बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय पर्यटन दिवस क्यों भारत के लिए है खास?
1. Solar Power Bank
कहीं बाहर घूमने जाएं और साथ में स्मार्टफोन, लैपटॉप या फिर कोई अन्य गैजेट न हो, ऐसा हो नहीं सकता है। हालांकि, चार्जिंग गैजेट्स को चार्ज करना भी जरूरी होता है और हर जगह बिजली का फायदा मिल सके, ये भी जरूरी नहीं है। ऐसे में आप अपने फोन या लैपटॉप या फिर अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए अपने ट्रैवल बैग में सोलर पावर बैंक को रखना न भूलें। ये सूरज की रोशनी से चार्ज होता है और बिना बिजली के इस्तेमाल से डिवाइस को चार्ज कर सकता है।
2. Organizer Bag
ट्रैवलिंग के दौरान ऑर्गेनाइजर बैग का होना भी जरूरी है। इसमें चार्जर, डाटा केबल, इयरफोन्स समेत अन्य तरह के वायर्ड डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए रख सकते हैं। आमतौर पर इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये के करीब है। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन बाजार से खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- National Tourism Day: लॉन्ग राइड के लिए बेस्ट हैं ये 4 Motorcycles
3. Instant Camera
आप अपने मोबाइल फोन के बजाए कैमरे से फोटो खींचना चाहते हैं तो इंस्टेंट कैमरे को ट्रैवल बैग में रख सकते हैं। इंस्टेंट कैमरे के जरिए आपको क्लिक के साथ फोटो भी मिल जाएगा। ये एक छोटे साइज का इंस्टेंट कैमरा होता है जो आमतौर पर 5000 रुपये की कीमत में मिलता है।
4. Torch Keychain
ज्यादातर फोन में फ्लैश लाइट भी होती हैं, जो अंधेरे होने पर टॉर्च की तरह काम करती हैं। हालांकि, किसी वजह से आपके पास फोन न हो या फिर अंधेरे होने पर आप ऐसे टॉर्च का इस्तेमाल करना चाहते हो, जो आसानी से पॉकेट में भी केयरी की जा सकेगे तो इसके लिए आप टॉर्च कीचैन को रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सफर करते समय इन 6 बातों का रखें ख्याल
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
21 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
23 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines