Calling Name Presentation Service: मोबाइल पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल की पहचान करना अब पहले से आसान हो सकता है. 1 नवंबर 2026 से भारत में कॉलर का नाम दिखाने वाली CNAP सर्विस लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को इस फैसिलिटी को अवेलेबल कराने का निर्देश दिया है. इसके तहत एयरटेल, जियो, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसे ऑपरेटरों को 4G और उससे ऊपर के नेटवर्क पर यह सेवा शुरू करनी होगी. इस व्यवस्था का मकसद फोन करने वाले शख्स की पहचान सीधे मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध कराना है. इससे अनजान कॉल की पहचान के लिए Truecaller जैसे थर्ड-पार्टी ऐप पर डिपेंडेंसी कम हो सकती है.
कैसे काम करेगी CNAP सर्विस?
CNAP सुविधा के तहत किसी भारतीय मोबाइल नंबर से कॉल आने पर रिसीवर की स्क्रीन पर नंबर के साथ कॉल करने वाले का रजिस्टर्ड नाम भी दिखाई देगा. इसके लिए मोबाइल यूजर को अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने या एक्सट्रा सर्विस एक्टिव कराने की जरूरत नहीं होगी. इस सिस्टम में टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के मोबाइल नंबर और उनके रजिस्टर्ड नाम से जुड़ा डेटाबेस इस्तेमाल करेंगी. जब कोई शख्स कॉल करेगा, तो रिसीव करने वाले नेटवर्क को नंबर के आधार पर नाम की जानकारी मिलेगी. इसके बाद ये डिटेल फोन की स्क्रीन पर रिफ्लेक्ट किया जा सकेगा. अगर कॉल करने वाले का नंबर पहले से रिसीवर के फोन में सेव है, तो आमतौर पर उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में दर्ज नाम ही दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें- Jio-Airtel समेत टेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम! TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट, जानें क्या बदलेगा
क्या 1 नवंबर से सभी फोन में दिखने लगेगा नाम?
CNAP लागू करने के निर्देश की तारीख और सभी मोबाइल यूजर्स तक इसका पहुंचना 2 अलग-अलग बातें हैं. 1 नवंबर से प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद हर ग्राहक को पहले ही दिन ये सुविधा मिलना जरूरी नहीं है. अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के तकनीकी इंतजाम और फेज वाइज रोलआउट के आधार पर इसकी अवेलेबिलिटी तय होगी.
विदेशी कॉल और प्राइवेसी का क्या होगा?
विदेशी नंबरों से आने वाली कॉल के मामले में कॉलर का अपना नाम दिखने के बजाय स्क्रीन पर ‘International Call’ लिखा आ सकता है. वहीं जिन ग्राहकों ने Calling Line Identification Restriction (CLIR) सुविधा ली हुई है, उनकी पहचान और नाम दूसरे शक्स की स्क्रीन पर रिफ्लेक्ट नहीं किया जाएगा. इस तरह CNAP का मकसद कॉल करने वाले की पहचान बताना है, जबकि निर्धारित प्राइवेसी ऑप्शंस को भी ध्यान में रखा जाएगा.
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines